भिलाई

Admission Open 2025: इंजीनियरिंग में प्रदेश के छात्र कर सकेंगे सिविल में बीटेक ऑनर्स, जानें पूरी details..

CG Admission Open 2025: भिलाई जिले में नए शैक्षणिक सत्र में जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग करनी की सोच रहे हैं, उनके पास सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक ऑनर्स का नया कोर्स मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2025, 10:29 AM IST
Admission Open 2025: इंजीनियरिंग में प्रदेश के छात्र कर सकेंगे सिविल में बीटेक ऑनर्स, जानें पूरी details..

Admission Open 2025: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में नए शैक्षणिक सत्र में जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग करनी की सोच रहे हैं, उनके पास सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक ऑनर्स का नया कोर्स मिलेगा। यह कोर्स छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की यूटीडी में कर सकेंगे। 8 मई को होने वाली पीईटी की परीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय की काउंसलिंग इस साल 11 अगस्त के आस पास शुरू होने की संभावना है।

काउंसलिंग के दौरान सीएसवीटीयू का कोर्स भी लिस्टिंग में शामिल होगा, जिसे विद्यार्थी चुन सकेंगे। इसकी कक्षाएं विवि की यूटीडी में संचालित होगी। 40 सीटों के इनटेक पर प्रवेश मिल सकेगा। सीएसवीटीयू की यूटीडी में बीटेक ऑनर्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस का कोर्स भी संचालित हो रहा था। अब बीटेक ऑनर्स इन सिविल इंजीनियरिंग इसमें तीसरा पाठ्यक्रम शामिल किया गया है।

CG Admission Open 2025: स्वयं के इलेक्टिव सब्जेक्ट् जुडे़ंगे

प्रदेश की तमाम पॉलीटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों को नए सेशन से इलेक्टिव सब्जेक्ट्स की पढ़ाई के लिए स्वयं पोर्टल के कोर्स विकल्प के तौर पर मिलेंगे। सीएसवीटीयू की कार्यपरिषद ने निर्णय लिया है कि स्वयं पोर्टल के कोर्स को अब डिप्लोमा इंजीनियरिंग सहित विभिन्न डिप्लोमा कोर्स के लिए इलेक्टिव सब्जेक्ट्स के तौर पर कंसीडर किया जाएगा। स्वयं पोर्टल से कोर्स करने के बाद अंक मार्कशीट में जुड़ेंगे। डिप्लोमा के विद्यार्थी सीएसवीटीयू की फैकल्टी के बनाए 15 कोर्सेज के अलावा हजारों कोर्स के बीच अपने पाठ्यक्रम का चुनाव कर सकेंगे।

वर्किंग प्रोफेशनल करेंगे पढ़ाई

आगामी शैक्षणिक सत्र से भिलाई इस्पात संयंत्र सहित प्रदेश की अन्य संस्थाओं में नौकरी कर रहे पेशेवर इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे। वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यह विशेष बीटेक प्रोग्राम होगा, जिसको सीएसवीटीयू की कार्यपरिषद ने मंजूरी दे दी है। जो पेशेवर इस डिग्री पाठ्यक्रम को करना चाहते हैं, उनके पास न्यूनतम एक वर्ष का नियमित पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना जरूरी होगा। इसके साथ ही संस्थानों को ये कोर्स चलाने कक्षाओं का समय शाम के समय या उद्योग, संगठन के समय के अनुरूप सेट करना होगा।

सीएसवीटीयू प्रभारी कुलसचिव प्रो. अंकित अरोरा ने कहा की सिविल में इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों के पास यूटीडी में संचालित बीटेक सिविल ऑनर्स पाठ्यक्रम चुनने का मौका होगा। काउंसलिंग के दौरान वे इस कोर्स का चुनाव कर सकेंगे।

ऐसे मिलेगा दाखिला

यूटीडी के इस नए ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए राज्य सरकार द्वारा कराई जाने वाली काउंसलिंग में शामिल होना पड़ेगा। सीटों का आवंटन तकनीकी शिक्षा संचालनालय के जरिए होगा। राज्य और बाहरी कोटे की सीटें भी शासन के नियमों से आवंटित की जाएंगी। पीईटी की परीक्षा में शामिल होकर डीटीई की काउंसलिंग का हिस्सा बनेंगे उनको प्रवेश दिया जाएगा।

Updated on:
27 Mar 2025, 10:29 AM IST
Published on: