3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Education: बीआईटी और शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज का ऑटोनोमस खत्म, सीएसवीटीयू लेगा परीक्षा की जिम्मेदारी

CG Education: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय पुराने सिस्टम से कराएगा। लेकिन बड़ा अपडेट ये है कि पूर्व में जिन विद्यार्थियों ने शंकराचार्य और बीआईटी में ऑटोनोमस कोर्स से एडमिशन लिया था, उनकी परीक्षाएं भी अब सीएसवीटीयू की जिम्मेदारी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 16 Dec 2024, 2:44 PM IST

CG Education

CG Education

CG Education: दुर्ग बीआईटी और शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज ने ऑटोनोमस छोड़ दिया है। इस साल जो नए एडमिशन हुए हैं, उनकी परीक्षाएं छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय पुराने सिस्टम से कराएगा। लेकिन बड़ा अपडेट ये है कि पूर्व में जिन विद्यार्थियों ने शंकराचार्य और बीआईटी में ऑटोनोमस कोर्स से एडमिशन लिया था, उनकी परीक्षाएं भी अब सीएसवीटीयू की जिम्मेदारी होगी। यह परीक्षाएं 26 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए दोनों ही संस्थाओं ने अपने विद्यार्थियाें का डाटा विवि को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी! नेहरू मेडिकल कॉलेज में 210 डॉक्टरों की होगी भर्ती, जानिए किस विभाग में कितने पद खाली?

इन दिनों सोशल मीडिया और विद्यार्थियाें के ग्रुप में सामान्य परीक्षा और ऑटोनोमस परीक्षा की समय-सारिणी को लेकर कन्यूजन बना हुआ है। असल में सामान्य बीटेक कोर्स की परीक्षाएं 19 दिसंबर से शुरू होनी है, लेकिन छात्र बहुत से विद्यार्थियों को लगा कि यह परीक्षाएं 26 से शुरू होंगी। इसको लेकर सीएसवीटीयू ने शनिवार को निर्देश जारी किए।

इसमें कहा है कि परीक्षा की समय-सारिणी के बारे में सभी जानकारियां सीएसवीटीयू की वेबसाइट पर दी जाएंगी। सातवें सेमेस्टर परीक्षा 19 दिसंबर से ही कराई जा रही हैं। ऐसे में विद्यार्थी समय-सारिणी को लेकर कन्यूज नहीं हों। विवि प्रशासन ने यह भी कहा है कि सीएसवीटीयू वेबसाइट के अलावा किसी अन्य माध्यम से मिलने वाली परीक्षा संबंधी जानकारी भ्रामक हैं, सत्य नहीं है। ऐसे में दोनों ही परीक्षाएं अलग-अलग समय पर होंगी। इसमें डेट क्लैश सरीखी कोई भी बात नहीं है।

शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज और बीआईटी दुर्ग ने पिछले साल ऑटोनोमस संस्था का दर्जा छोड़ दिया था। इसके बाद इसमें से दुर्ग बीआईटी ने अपनी परीक्षाएं दोबारा से सीएसवीटीयू से कराते हुए संबद्ध विश्वविद्यालय सीएसवीटीयू में वापस लौटने निर्णय लिया, जबकि शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज ने इस कॉलेज को नए शैक्षणिक सत्र से अपनी निजी विश्वविद्यालय का अंग बना लिया।

बहरहाल, जिन विद्यार्थियों ने दोनों ऑटोनोमस संस्थानों में प्रवेश ले लिया था, अब उनको पुराने ऑटोनोमस पैटर्न द्वारा ही परीक्षाओं में शामिल किया जाएगा। बीआईटी दुर्ग और शंकराचार्य इंजीनियरिंग की ऑटोनोमस बैच 2027 में आखिरी होगा। इस साल बीआईटी दुर्ग में जिन विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं, वे सभी फ्रेश नामांकन है, जिनकी पढ़ाई, कोर्स और परीक्षाएं सबकुछ सीएसवीटीयू कराएगा।

सीएसवीटीयू प्रभारी कुलसचिव प्रो. अंकित अरोरा ने कहा सातवें सेमेस्टर परीक्षा की समय-सारिणी में कोई कन्यूजन नहीं है। बीआईटी दुर्ग की परीक्षाएं 26 से शुरू होंगी, जबकि अन्य कॉलेजों की परीक्षाएं 19 से। विवि ने वेबसाइट पर पूर्ण जानकारी अपलोड कर दी है।