
BPSC Counselling Date 2024 TRE 3.0: बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट है। बीपीएससी TRE 3.0 और प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग होने वाली थी। लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। अब 20 दिसंबर से 7 जनवरी 2025 तक काउंसलिंग होगी। इससे पूर्व में ये काउंसलिंग 16-19 दिसंबर के बीच होने वाली थी।
मिली जानकारी के अनुसार, कुल 106617 पदों पर शिक्षकों की कांउसलिंग होगी। इनमें से 5971 प्रधानाध्यापक, 21911 कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक, 16989 कक्षा 6 से आठवीं तक के शिक्षक और 66143 द्वितीय सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक होंगे।
शिक्षा विभाग ने टीआरई शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली काउंसलिंग की तिथि में क्या बदलाव किया ये तो अभी सामने नहीं आया है। शिक्षकों की काउंसलिंग उनके पोस्टिंग वाले जिले में होगी।
Updated on:
15 Dec 2024 02:47 pm
Published on:
15 Dec 2024 02:47 pm
