बंशी अग्रवाल ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उनकी बेटी 24 घंटे के अंदर घर नहीं पहुंची तो वो अगली बार योगराज अग्रवाल को जान से मार देंगे।
भिलाई. जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। एक लड़की का पिता अपनी बेटी के प्रेम सम्बन्ध से इसकदर नाराज हुआ की उसने प्रेमी के घर वालों के साथ मारपीट करने के साथ ही उसके पिता को जबरन अपना पेशाब पीला दिया।
जानकारी के अनुसार योगराज अग्रवाल का बेटा अंकित अग्रवाल एयरफोर्स में फाइटर प्लेन में पायलट है। जो कि ग्वालियर में पदस्थ है, वह बंशी अग्रवाल की बेटी से प्यार करता था। दोनों ने आपसी सहमति से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। जिसकी वजह से बंशी अग्रवाल काफी नाराज था।
आज जब योगराज अग्रवाल फैक्ट्री जाने के लिए अपने घर से निकले तो डभरा पारा चौक के पास बंसी अग्रवाल एक गाडी से वहां अपने साथियों के साथ पंहुचा और उन्हें बाइक से निचे उतार कर मार-पीट करने लगा। उसके बाद उन्होंने योगराज को एक फैक्ट्री में ले जाकर पहले उनकी लात घूंसों से पिटाई की और उसके बाद उनका मुँह तेल से काला कर उन्हें अपना पेशाब भी पिलाया जिसके कारण वो बेहोश हो गए ।
इसके बाद आरोपी उन्हें वहीँ बेहोशी की हालत में ही छोड़ कर भाग गए। जब पीड़ित को होश आया तो उन्होंने फोन पर इसकी सुचना अपने भाई को दी। मौके पर पहुंचे भाई उन्हें लेकर थाने गया और वहां आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।उन्होंने पुलिस को पूरी घटना बताई और कहा कि बंशी अग्रवाल ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उनकी बेटी 24 घंटे के अंदर घर नहीं पहुंची तो वो अगली बार योगराज अग्रवाल को जान से मार देंगे।
पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की बात कही है। हालाँकि पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना की शिकायत के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।