भिलाई

रिश्वत लेते ईएसआईसी का ब्रांच मैनेजर रंगेहाथ गिरफ्तार, ऑफिस के बाहर लिया घूस फिरभी नहीं बच पाया

कर्मचारी राज्य बीमा निगम भिलाई के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Jun 29, 2018
रिश्वत लेते ईएसआईसी के ब्रांच मैनेजर रंगेहाथ गिरफ्तार, ऑफिस के बाहर लिया घूस फिरभी नहीं बच पाया

भिलाई@Patrika. कर्मचारी राज्य बीमा निगम भिलाई के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी से ऑफिस में हडकम्प मच गया। आरोपी बीएम ने घूस की रकम ऑफिस में न लेकर बीएसपी टाउनशिप जाने वाले मार्ग पर स्थित अंडरब्रिज के समीप ली थी फिर भी नहीं बच पाया। सीबीआई ने घूस की रकम नकदी 15 हाजर जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा निगम का ब्रांच मैनेजर जीतराम शर्मा ने बीएसपी के मृत ठेका श्रमिक कमलनारायण वर्मा की पत्नी से बीमा क्लेम की राशि जारी करने के एवज में घूस की मांग की थी। क्लेम की राशि जारी करने में लगातार घुमाने हीलाहवाला करने के बाद 25 हजार में फाइनल बात हुई थी। इसकी शिकायत ठेका श्रमिक की पत्नी ने सीबीआई से की थी।@Patrika

ये भी पढ़ें

आईटीआई के छात्र अब करेंगे डिप्लोमा इंजीनियरिंग, 665 विद्यार्थियों को सीट आवंटित, अभी 1239 सीटें रिक्त

पांच-पांच सौ रुपए के 30 नोट रंग लगे दिए थे

@Patrika प्लान के मुताबिक शुक्रवार की शाम सीबीआई के सब इंस्पेक्टर राजेश भोसले ने टीम के साथ प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला में दबशि दी। इसके पूर्व ही आरोपी बीएम घूस की रकम ऑफिस में न लेकर सुपेला अंडरब्रिज के समीप बुलाकर ली थी। घूस की रकम लेकर वह जैसे ही ऑफिस पहुंचा टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने सीबीआई ने शिकायतकर्ता को पांच-पांच सौ रुपए के 30 नोट रंग लगे और विशेष नंबर वाले नोट दिए थे। जिसे आरोपी के पास से जब्त किया गया।

इसके पहले सीबीआई ने नंदिनी खदान में कार्रवाई की थी

@Patrika बता दें कि इसके पहले सीबीआई ने भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी खदान में कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई लिखित शिकायत के बाद की गई है। खदान में उत्पादन को लेकर दस्तावेज व हकीकत में अंतर होने की शिकायत मिलने के बाद बीएसपी प्रबंधन ने नंदिनी माइंस में मौजूद लाइम स्टोन के स्टॉक व दस्तावेज में दर्ज स्टॉक का मिलान किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि लाइम स्टोन के स्टॉक के मसले पर हकीकत व दस्तावेज के बीच बड़ा फासला होता है। मामला दो वर्ष पुराना था। नंदिनी माइंस में लाइन स्टोन का खनन किया जाता है। इसके बाद रेल के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र में भेजा जाता है।@Patrika

ये भी पढ़ें

नौकरी की तलाश करने वालों के लिए खुशखबरी, सीएसवीटीयू में निकली हैं सीधी भर्ती
Published on:
29 Jun 2018 09:57 pm
Also Read
View All