भिलाई

राजनांदगांव के युवक ने भिलाई की युवती के साथ सड़क किनारे कुछ ऐसा करने लगा कि भीड़ लग गई

एक इंजीनियरिंग छात्रा की चलती कार में उसके ही दोस्त ने गला घोटकर हत्या की असफल कोशिश का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 12:51 AM IST
Bhilai crime
राजनांदगांव के युवक ने भिलाई की युवती के साथ सड़क किनारे कुछ ऐसा करने लगा कि भीड़ लग गई

भिलाई@Patrika. दुर्ग की एक इंजीनियरिंग छात्रा की चलती कार में उसके ही दोस्त ने गला घोटकर हत्या की असफल कोशिश का मामला सामने आया है। युवक की इस हरकत को वहां से गुजरने वाले लोगों ने देख लिया। लोगों को समीप आते देख युवक युवती को उसी हालत में छोड़कर कार सहित फरार हो गया। इस बीच लोगों ने उसकी कार का नंबर नोट कर लिया। युवती को तत्काल जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया है। छात्रा काफी डरी हुई है। छात्रा के बयान पर पुलिस ने राजनांदगांव के आकाश साहू के खिलाफ धारा २९४, ५०६, ३२३ के तहत जुर्म दर्ज किया है। बताया गया कि आरोपी आकाश राजनांदगांव के एक रातनीतिक पार्टी के नेता का बेटा है।

सड़क किनारे ही उसका गला घोट रहा था

भिलाई नगर थाना पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार को दोपहर बीएसपी टाउनशिप सेक्टर ०९ से तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी जाने वाली सड़क की है। पीडि़त छात्रा यहां सिविक सेंटर में कोचिंग करती है। राजनांदगांव निवासी आरोपी आकाश साहू से उसकी पुरानी जान पहचान है। आकाश उससे मिलने अपनी कार से भिलाई आता रहता है। शनिवार को आकाश ने छात्रा को आदर्श नगर दुर्ग बुलाया। साथ में उसका दोस्त हर्ष भी था। छात्रा को कार में बैठाया और भिलाई की ओर आ रहा था।

छात्रा द्वारा बचाओ-बचाओ की आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तालपुरी के सामने लाया और कार के भीतर पहले छात्रा से मारपीट और नीचे उतारकर सड़क किनारे ही उसका गला घोट रहा था। छात्रा द्वारा बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह बचाया। लोगों के इकट्ठा होते ही आरोपी कार सहित फरार हो गया। बचाने वाले लोगों ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। बताते हैं कि यदि थोड़ी देर हो जाती तो छात्रा की मौत हो सकती थी। छात्रा की आंखें और जीभ बाहर निकल गई थी।

Published on: