28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Durg / दुर्ग के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ 10 दिन में दूसरी बार एफआईआर

दुर्ग के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ 10 दिन में दूसरी बार एफआईआर

नगर पालिक निगम के कसारीडीह वार्ड के पार्षद प्रकाश गीते के खिलाफ पुलिस ने गाली गलौच व जान से मारने की धमकी की धारा के तहत एफआईआर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 7 Jul 2018, 11:58 PM IST

Durg crime

दुर्ग के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ 10 दिन में दूसरी बार एफआईआर

दुर्ग. कसारीडीह वार्ड के पार्षद प्रकाश गीते के खिलाफ पुलिस ने निगम के संसाधन का गलत ढंग से उपयोग कर तोडफ़ोड़ करने, जमीन अतिक्रमण करने, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत एफआईआर किया है। इस मामले में शहर की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना चौहान ने शिकायत की थी। घटना २५ जून की बताई गई है।

मांगलिक भवन महाराष्ट्र मंगलम पर कब्जा व तोडफ़ोड़ का मामला

पुलिस के मुताबिक कसारीडीह स्थित मांगलिक भवन महाराष्ट्र मंगलम को पार्षद ने निगम के बैकहोल लोडर लाकर पहले क्षतिग्रस्त की। इसके बाद महाराष्ट्र मंगलम पर कब्जा कर लिया। तोडफ़ोड़ का विरोध करने घटना स्थल पर पहुंची डॉ. चौहान से पार्षद प्रकाश गीते ने गाली गलौच करते उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना की शिकायत डॉ. चौहान ने आईजी, एसपी व सीएसपी दुर्ग से शिकायत की थी। डॉक्टर के बयान के बाद पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने शनिवार देर रात मामले में एफआईआर किया।

पार्षद का भाई भी बना आरोपी
इस मामले में पुलिस ने पार्षद प्रकाश गीते के भाई संतोष गीते को भी आरोपी बनाया है। घटना के दिन दोनों भाई महाराष्ट्र मंगलम पहुंचे थे। दोनों ने खड़े होकर निगम से बैकहोल लोडर मंगाया और तोडफ़ोड़ शुरू कर दिया।

निगम ने की भी जांच शुरू
जानकारी के मुताबिक इस मामले की जांच निगम प्रशासन भी कर रहा है। आयुक्त ने तोडफ़ोड़ विभाग के प्रभारी और वाहन चालक को नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने किसके निर्देश पर तोडफ़ोड़ की कार्यवाही किए जाने के बारे में जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

पार्षद के खिलाफ न्यायालय ने भी किया एफआईआर
पार्षद प्रकाश गीते के खिलाफ न्यायालय ने २६ जून को धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। इस मामले में कांग्रेस नेता संजय सिंह ने परिवाद प्रस्तुत किया था। परिवाद में जानकारी दी थी कि प्रकाश गीते ने बीपीएल के राशन कार्ड में कूटरचना कर निगम से ऋण प्राप्त कर अनुदान का लाभ लिया है। पार्षद ने अपने बड़े ताउ के राशन कार्ड में अपना नाम गलत तरीके से जोड़ा है।

विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम
चौकी प्रभारी पद्मनाभपुर अमरनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में हमे शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच में घटना सही पाया गया। पार्षद व उसके भाई के खिलाफ धारा ४४७,४२७,५०६,२९४ व ३४ के तहत एफआईआर किया गया है।