दुर्ग. घर के भीतर किचन में रखे खाना को सूकर द्वारा खाने की शिकायत करने पर जमकर विवाद हुआ। सूकर के मालिक ने शिकायतकर्ता के भाई किताब देवार को कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। ईलाज के दौरान किताब की जिला अस्पताल में मौत होने पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने सूकर के मालिक कसारीडीह निवासी रंधावा देवार (४७) व उसके दमाद पप्पू देवार को गिरफ्तार कर न्यायाल में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।