एएसपी और एसडीएम खड़े रहे जेल के बाहर
इस दौरान पुख्ता जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और एसडीएम कैलाश वर्मा ने जनवरी 2018 को अलसुबह जेल में दबिश देने का प्लान बनाया। दोनों अफसर अपनी टीम के साथ जेल पहुंच गए, लेकिन वहां जेल मैनुअल का हवाला देकर आधा घंटे से ज्यादा दोनों को बाहर ही रोके रखा गया। चर्चा थी कि जेल में गड़बड़ी को उजागर करने वाले सारे सबूत हटा दिए गए, इसके बाद अधिकारियों को अंदर जाने दिया गया।