भिलाई

ऑटो सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, चालक नौ ट्रैफिक सिग्नल को पार कर हो गया फरार

नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा के पास ट्रक चालक ने ऑटो को ठोकर मार दी। इस घटना में ऑटो सवार बुजुर्ग व्यक्ति ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया।

2 min read
May 01, 2018

भिलाई. नेशनल हाइवे पर नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा के पास मंगलवार को एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो को जबरदस्त ठोकर मार दी। इस घटना में ऑटो सवार ६० वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ट्रक के पीछे पहिए की चपेट में आ गया। ट्रक का चालक उसे रौंदते हुए फरार हो गया। घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। सुपेला थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा ३०४ ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक हाइवे पर पडऩे वाले ९ चौक-चौराहों को रफ्तार के साथ पार कर आगे बढ़ गया। पुलिस उसे पकड़ ही नहीं पाई।

सूर्या विहार कॉलोनी निवासी महेन्द्र सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत

ये भी पढ़ें

सूने मकान में कुछ नहीं मिला तो चोरों ने हल्दी और नमक की चोरी कर ली

पुलिस ने बताया कि ऑटो का चालक जुनवानी से सवारी लेकर दुर्ग की ओर जा रहा था। इस बीच नेहरू नगर तिराहा के पास बायपास की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक 2346 के चालक ने ऑटो को एक साइड से ठोकर मार दी। इस ठोकर से ऑटो सवार सूर्या विहार कॉलोनी निवासी महेन्द्र सिंह ठाकुर उछलकर सीधे ट्रक के पीछे पहिए की जद में आ गया। इस वजह से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि ऑटो चालक ने ही शव को मॉरच्युरी तक पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतक ऑटो की बुकिंग कराकर दुर्ग स्टेशन जाने के लिए निकला था पर दुर्घटना का शिकार हो गया।

घटना के दौरान नहीं थीं जवान की तैनाती ,ट्रक चालक आसानी से बच निकला
यह घटना सुबह सवा ६ बजे हुई तब ट्रैफिक सिग्नल के पास जवान तैनात नहीं थे। इसका फायदा उठाते हुए वह रफ्तार के साथ आगे बढ़ गया। घटना के बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानेदारों के वायरलेस सेट पर प्वाइंट चला पर किसी ने भी ट्रक को नहीं पकड़ा, जबकि ट्रक का चालक हाइवे पर पडऩे वाले ९ सिग्नल को आसानी से पार गया। शहरी क्षेत्र में नेहरू नगर से लेकर सुपेला चौक, चंद्रा मौर्या चौक, पावर हाउस, खुर्सीपार, डबरापारा, भिलाई तीन, कुम्हारी व चरौदा सिग्नल को पार कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें

घर वाले बारात के स्वागत की तैयारी में थे और दुल्हन ने पुलिस के सामने लगा दी दौड़…
Updated on:
01 May 2018 07:45 pm
Published on:
01 May 2018 08:48 pm
Also Read
View All