राजनांदगांव. जिला पुलिस बल भर्ती में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा देने के लिए रविवार सुबह ६.३० बजे एक युवती हाथों में मेंहदी और पूरे शरीर में हल्दी लगाकर पहुंची। इस युवती को देख पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी अचंभित रह गए। उत्सुकतावश उस युवती से पूछताछ की गई, तब पता चला कि उसकी शादी है और रविवार शाम को बारात आने वाली है। युवती ८ मीटर दौड़ में शामिल हुईं और ३ मिनट २० सेकेंड में इस दूरी को तय कर लिखित परीक्षा के लिए सिलेक्ट कर ली गईं। इस तरह हल्दी और मेंहदी लगे होने के बाद भी शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में शामिल होने गांव की बेटी के इस जूनन, जज्बा और साहसिक कदम को देखकर पुलिस अधिकारियों ने भी उसकी तारीफ की।