
राजनांदगांव/छुरिया/कल्लूबंजारी. छुरिया थाना क्षेत्र के बुचाटोला में ओवर लोड सवारी भर कर चौथिया बाराती ले जा रहे माल वाहक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुघर््ाटना में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं लगभग 18 सवारी घायल हो गए। घायलों में नौ की स्थिति गंभीर बताई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
मालवाहक में ग्राम सेम्हरबांधा चौथिया जा रहे थे
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बूचाटोला के भूषण कोर्राम की पुत्री का विवाह एक दिन पहले हुआ था। रविवार को मालवाहक में सवार होकर ग्राम सेम्हरबांधा चौथिया जा रहे थे। इस दौरान बूचाटोला से एक किलोमीटर दूर मासूल मार्ग में श्मशान घाट के पास तेज रफ्तार व ओवरलोड पिकअॅप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पलट गई।
वाहन में 35 लोग सवार थे
घटना में लताबाई पति मेघनाथ कुमरे 32 वर्ष निवासी बूचाटोला एवं सरंग पिता समारू धुर्वे 11 वर्ष बूचाटोला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि पिकअप वाहन में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने काफी जद्दोजहद के साथ घायलों को किसी तरह वाहन से निकाला और तत्काल संजीवनी 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 35 के आसपास लोग सवार थे।
9 गंभीर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
घटना में 18 लोग घायल हुए हंै, जिसमें 9 की स्थिति गंभीर है। जिन्हें राजनांदगांव लाया गया है। गंभीर घायलों में विवेक पिता केवल 24 वर्ष, गौरी पति इंद्रलाल 40 वर्ष, नरेश पिता बिसेलाल, जितेन्द्र कुमार पिता तोषण लाल 35 वर्ष, दीपक पिता इंद्र कुमार, जैनबाई पति ईश्वर गोंड़ 45 वर्ष, कुंवर सिंह पिता शत्रुहन 55 वर्ष़, प्रताप यादव पिता हीरामन 35 वर्ष, पंचबती, सभी बूचाटोला निवासी बताए जा रहे हैं।
नशे में धुत था वाहन चालक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअॅप चालक चुनूराम निवासी लाममेटा शराब के नशे में धुत और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। नशे के चलते वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से गाड़ी जा टकराई। पुलिस ने वाहन चालक के विरूद्ध 279, 337, 304 ए के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
Published on:
29 Apr 2018 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
