
दुर्ग . नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर शहर में खपाने वाले तीन सप्लायरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सप्लायर कागज की 62 पुडिय़ा में सवा लाख रुपए का ब्राउन शुगर लेकर गंजपारा पहुंचे थे। यहां बेचने के फिराक में घूम रहे थे कि पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कर्रावाई की जा रही है।
नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर शहर में खपाने की सूचना लंबे समय
दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर शहर में खपाने की सूचना लंबे समय से थी। इसके चलते क्राइम ब्रांच की अगुवाई में विशेष टीम लगाई गई थी। पुलिस ने सप्लायरों की पहचान के लिए मुखबीर भी लगाए थे। पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबीर ने 3 युवकों के ब्राउन शुगर लेकर गंजपारा क्षेत्र में बांधा तालाब शीतला मंदिर के आसपास घूमने की जानकारी दी। इस पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में आरोपियों के पास से 62 पुडिय़ा ब्राउन शुगर मिला। पूछताछ में आरोपियों ने ब्राउन शुगर नागपुर से लाना बताया।
पुलिस ने पकड़ा तीन आरोपियों को
पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सिंधी कालोनी निवासी विक्रम चेलानी उर्फ विक्की पिता रेनूमल चेलानी 24 साल, गांधी नगर डिपरा पारा निवासी मोहम्मद एजाज पिता मोहम्मद युनूस 23 व धनराज चंदेलवार उर्फ बिट्टू पिता रूपराम चंदेलवार 23 साल गया नगर को पकड़ा।
छुपने की कोशिश में धरे गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक मुखबीर की सूचना पर बांधा तालाब इलाके में टीम रवाना किया गया।पुलिस को देखते ही आरोपी नजर बचाकर छुपने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस का संदेह पुख्ता हो गया और आरोपियों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने ब्राउन शुगर लाकर बेचना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने दी जन मित्र की जानकारी
पुलिस प्रशासन द्वारा बैगापारा शीतला मंदिर के समीप सिटी कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने स्थानीय लोगों को जन मित्र के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन मित्र का उद्देश्य पुलिस व जनता के बीच तालमेल बैठाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। उन्होंने इसमें अधिक से अधिक भागीदारी पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, एटीएम धोखाधड़ी व यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पार्षद विजयंत पटेल भी मौजूद थे।
Published on:
29 Apr 2018 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
