राजनांदगांव @Patrika . बालोद के एक व्यापारी को राजनांदगांव के एक रसुखदार व्यापारी ने उस एकाउंट का चेक दिया, जिसमें पर्याप्त पैसे ही नहीं थे, जो एकाउंट बंद हो चुका था। इसलिए चेक बाउंस हो गया और राजनांदगांव के उस बिजनेसमैन के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हो गई। वो कोई और नहीं, सीमेंट हाउस के मालिक और डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर नंदकिशोर खंडेलवाल हैं।इसके खिलाफ बालोद पुलिस ने धोखाधड़ी, 420 का अपराध दर्ज किया है।