भिलाई

#CG Assembly Election 2018 : वैशाली नगर का सस्पेंस खत्म, बदरुद्दीन कुरैशी होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, रोचक होगा मुकाबला

दुर्ग जिले के सबसे चर्चित विधान सभा सीट से वैशाली नगर से कौन होगा कांग्रेस प्रत्याशी इस पर विराम लग गया है। प्रत्याशी चयन को लेकर चुनावी बादल में छाया कोहरा छंट गया है। कांग्रेस हाइकमान ने पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी पर भरोसा जताया है।

2 min read
Nov 01, 2018
#CG Assembly Election 2018 : वैशाली नगर का सस्पेंस खत्म, बदरुद्दीन कुरैशी होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, रोचक होगा मुकाबला

भिलाई. दुर्ग जिले के सबसे चर्चित विधान सभा सीट से वैशाली नगर से कौन होगा कांग्रेस प्रत्याशी इस पर विराम लग गया है। प्रत्याशी चयन को लेकर चुनावी बादल में छाया कोहरा छंट गया है। कांग्रेस हाइकमान ने पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी पर भरोसा जताया है। कुरैशी होंगे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी। कुरैशी के नाम की घोषणा के साथ ही यहां का चुनाव दिलचस्प और मुकाबला रोचक होगा।

बीजेपी ने यहां से सीटिंग एमएलए विद्यारतन भसीन को दोबारा मैदान में उतारा है
बता दें कि बीजेपी ने यहां से सीटिंग एमएलए विद्यारतन भसीन को दोबारा मैदान में उतारा है। वे भिलाई नगर के महापौर भी रह चुके है क्षेत्र के लिए जाना पहचाना चेहरा है। वहीं कांग्रेस के कुरैशी भी क्षेत्र के लिए नया चेहरा नहीं है। वे भिलाई नगर विधान सभा से दो बार विजयी हुए थे। परिसीमन के पहले वैशाली नगर विधान सभा भिलाई नगर में ही आता था। इस लिहाज से कुरैशी के लिए वैशाली नगर क्षेत्र नया नहीं है। वे वैशाली नगर सीट की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति से परिचित है। अधिकतर मतदाता भी उन्हें पहचानते हैं। इससे इस सीट से अब मुकाबला रोचक होगा।

ये भी पढ़ें

दुर्ग जिले की छह विधानसभा सीटों पर BJP प्रत्याशियों ने एक साथ भरा नामांकन, कांग्रेस की कश्मकश बरकरार, देखिए तस्वीरों में

जातिय समीकरण को मिला महत्व
वैसे तो वैशालीनगर सीट से कांग्रेस पार्टी में ही दो दर्जन दावेदार थे। इन दावेदारों को भी टिकट मिलने की उम्मीद थी। कांग्रेस की ओर से जारी पिछली सूची में इस सीट की घोषणा नहीं हो पाई थी। कुरैशी के परंपरागत सीट भिलाई नगर से महापौर देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इस सीट से किसी मुस्लिम व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा पार्टी में होने लगी थी। देवेंद्र को टिकट मिलने के बाद पार्टी में मुस्लिम समाज की नाराजगी और भिलाई नगर सहित वैशाली नगर और दुर्ग में उनकी आबादी को देखते हुए समाज को महत्व दिया गया। वहीं अन्य दावेदार जो टिकट के लिए दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे, वे पार्टी के इस फार्मूले और निर्णय के बाद निराश लौट गए थे। इनमें सबसे सशक्त दावेदार बृजमोहन सिंह, भजन सिंह निरंकारी की बहू, पूर्व महापौर नीता लोधी, निर्मला यादव, केके झा, अतुल साहू और अंत जिला अध्यक्ष तुलसी साहू के नाम की चर्चा थी। पार्टी नेतृत्व में मुस्लिम समाज के कुरैशी पर अंतिम मुहर लगाई है।

ये भी पढ़ें

#CG Assembly Election 2018 : इस जिला अध्यक्ष और बीजेपी प्रत्याशी ने कहा, अब मैं अकेला ही रह गया हूं

Published on:
01 Nov 2018 04:16 pm
Also Read
View All