इस्तीफे के संबंध में आगे पार्टी तय करेगी
उन्होंने कहा कि कल तक उन्हें कार्यकारिणी के दूसरे लोगों के इस्तीफे की भी जानकारी नहीं थी। संभवत: उन्हीं से जोड़कर उनके भी इस्तीफे की बात कह दी गई। उन्होंने कहा कि इस्तीफे के संबंध में आगे पार्टी तय करेगी। वैशाली नगर में टिकट को लेकर विरोध पर डाहरे ने कहा कि भसीन कमजोर प्रत्याशी नहीं हैं, लेकिन राकेश पांडेय को पार्टी ने दावेदार बनाया था, इसलिए उनका स्वाभाविक हक था। ऐसे में नाराजगी स्वाभाविक है।