पीसीसी चीफ यहां नामांकन दाखिले के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के रविशंकर प्रसाद के कांग्रेस के शहरी नक्सलियों से संबंध होने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नॉन घोटाले की जांच में जो डायरी सामने आई थी, उसमें रेड आर्गेनाइजेशन यानि नक्सलियों को रुपए दिए जाने का जिक्र है। डायरी में पैसा देना वाले दो मंत्रियों के नाम भी है। इसी मामले में कांकेर के दो भाई जेल में थे। सवालों के जवाब में पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि जैसे दंतेवाड़ा में छबिन्द्र कर्मा को मना लिया गया, वैसे ही सभी नाराज कायकर्ताओं को मना लिया जाएगा।