आरोपी हरिनगर निवासी योगेन्द्र देवांगन रिश्ते में जगन्नाथ देवांगन का भतीजा है। योगेन्द्र अपनी चचेरी बहन यानी जगन्नाथ की बेटी को आए दिन एसएमएस भेजकर तंग करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जगन्नाथ कई बार एसएमएस नहीं भेजने की चेतावनी दे चुका था, लेकिन योगेश्वर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इसी बात पर ५ जून २०१६ को ही जगन्नाथ और योगेन्द्र का सुपेला क्षेत्र में विवाद हो गया था। दोनो के बीच हाथापाई भी हुई। इस आशय की शिकायत जगन्नाथ ने सुपेला थाना में की थी। मामले में पुलिस ने योगेन्द्र के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया था। इसी बात को लेकर योगेन्द्र ने देर रात अपने चाचा के घर घुसकर हमला किया था।