भिलाई

रिश्तेदारों से भी रहें सावधान, मामा ने भांजे के साथ की शर्मनाक हरकत, जानकर शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी

CG Fraud Case: एमकॉम पास युवक नौकरी की लालच में रिश्तेदार पर भरोसा कर 50 लाख रुपए गंवा दिया।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2024, 3:10 PM IST
crime_1.jpg
crime

Bhilai Crime News: एमकॉम पास युवक नौकरी की लालच में रिश्तेदार पर भरोसा कर 50 लाख रुपए गंवा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रिश्तेदार नायकबांधा अभनपुर निवासी नगर पंचायत माना केम्प में सहायक ग्रेड में पदस्थ नरेंद्र देशलहरे, मामी सुनीता सोनवानी और निवेदिता देशलहरे ने नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसने भरोसा कर कर्ज लेकर रकम दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

भिलाई तीन थाना प्रभारी ने बताया कि जयस्तंभ चरोदा बस्ती निवासी गजेंद्र लहरे पिता मिलाप लहरे (26 वर्ष) ने शिकायत की है कि अभनपुर विध्यंवासिनी कॉलोनी निवासी मामी सुनीता सोनवानी के जीजा नरेंद्र देशलहरे पिता स्व तिहारू देशलहरे (32 वर्ष) नगर पंचायत माना केम्प में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ है। 23 जनवरी 2022 को मामा के घर आए थे। बातचीत के बीच नरेंद्र देशलहरे ने उसके पिता मिलाप लहरे से कहा कि आपका बेटा एम.कॉम है। उसकी नौकरी लगवा देंगे। उसने गजेन्द्र से पूछा कि किसी सरकारी विभाग में नौकरी के लिए फार्म भरे हो। उसे बता दिया कि अभी नागरिक पूर्ति विभाग में फूड इंस्पेक्टर की वेकेंसी निकली थी। उसी में फार्म भरा हूं। नरेंद्र देशलहरे ने उसे भरोशा दिया कि नागरिक पूर्ति विभाग में उसकी अच्छी पकड़ है। फूड इंस्पेक्टर के लिए 60 लाख रुपए लगेगा। पुलिस ने बताया कि गजेन्द्र के पिता ने मामा के साढु नरेन्द्र लहरे पर विश्वास कर लिया। कहा कि खेत बेचकर पैसा देगा।

तब नरेंद्र देशलहरे ने शर्त रखा कि 25 लाख रुपए परीक्षा के समय और 25 लाख दस्तावेज सत्यापन के पहले देना होगा। 17 फरवरी 2022 को नरेन्द्र की पत्नी निवेदिता देशलहरे और मामी सुनिता सोनवानी रुपए लेने के लिए आए थे। 50 लाख रुपए दिया। आज तक नौकरी नहीं लगा सके। रकम मांगने पर टालमटोल कर रहे हैं। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Updated on:
16 Mar 2024, 3:10 PM IST
Published on: