CG Murder News: ब्लॉक के भरदाकला गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शहर से आठ किमी दूर स्थित भरदाकला में शुक्रवार सुबह 55 वर्षीय महिला नीलवंतीन सतनामी पति घनश्याम की घर में खून से लथपथ लाश मिली। महिला पर धारदार हथियार से किए गए ताबड़तोड़ वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।