
भिलाई. महापौर देवेन्द्र यादव के वार्ड-१६ कुरुद बस्ती बाजार चौक पहुंचते ही महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। उनके खिलाफ नारे भी लगाए, लेकिन महापौर जैसे उनके पास पहुंचकर समस्या दिखाने कहा तो महिलाएं वापस लौट गई। दरअसल यह वाक्या उस समय हुआ जब एक संगठन के नेता के कहने पर दूसरे वार्ड की महिलाएं चौपाल कार्यक्रम का विरोध करने पहुंची थी। महापौर ने साथ चलकर मौका दिखाने कहा तो महिलाओं की बोलती बंद हो गई। नारेबाजी कर रहे महिलाएं एक-दूसरे का मुंह ताकने लगी और बैकफुट हो गई।
भिलाई के गोठ अभियान के तहत
महापौर देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को भिलाई के गोठ अभियान के तहत वार्ड-१६ कुरुद बस्ती में चौपाल लगाई थी। जहां लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। लोगों ने ज्यादातर सड़क, नाली और डेयरियों की गंदगी से जुड़ी समस्याएं गिनाई। आवासीय क्षेत्र में संचालित डेयरी ने निकलने वाली गंदगी और असहनीय दुर्गंध की समस्या से परेशान होना बताया। शिकायत के बावजूद निस्तारी तालाबों में मवेशियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस पर महापौर ने वैशाली नगर जोन कमिश्नर आरके पदमवार को तालाब में मवेशियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कांटे या जाली तार से फैसिंग कराने का प्रस्ताव तैयार करने कहा।
बाजार चौक पर लगी चौपाल
बाजार चौक पर लगी चौपाल में कैलाश नगर गड़रिया पारा के लोगों ने डेयरियों की दुर्गंध व गंदे पानी, सनराइज स्कूल के सामने मैदान से भंैस खटाल, भाटापारा में पानी की समस्या, शौचालय, सामुदायिक भवन में असामाजिक तत्वों का कब्जा, लीला मंच की सफाई, पुराने टंकियों की मरम्मत, उद्यान के लिए आरक्षित जगहों का सौंदर्यीकरण आदि समस्याए सामने आई।
खेल मैदान बनाने की मांग की
महापौर देवेन्द्र यादव, एमआईसी सदस्य सुशीला देवांगन, उप अभियंता अरविंद शर्मा, बीके सिंह, स्वच्छता निरीक्षक महेश पांडेय, रामायण सिंह सहित अन्य ने महापौर के साथ कुरुद बस्ती, भाटापारा, बाजार चौक और ढौर तालाब का जायजा लिया। लोगों को वार्ड की सड़क, नालियों को साफ-सुथरा रखने के लिए कचरा डस्टबीन में ही डालने की सलाह दी गई। सूखा कचरे को नीले रंग के डस्टबीन और गीला कचरे को हरे रंग के डस्टबीन में एकत्र करने कहा।
वार्ड-8 शहीद वीर नारायण वार्ड में 17 को चौपाल
समस्या जानने के लिए लगाई जा रही चौपाल की कड़ी में १७ दिसंबर को वार्ड-38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर में, 20 दिसंबर को वार्ड- 42 नेवई भाठा पारा और स्टेशन मरोदा, 21 दिसंबर को वार्ड 30 प्रगति नगर कैंप-1, सुंदर नगर , 22 दिसंबर को वार्ड -6 सुपेला, 23 दिसंबर को वार्ड- 37 सेक्टर 5 पूर्व व सेक्टर 5 पश्चिम में महापौर दौरा करेंगे।