भिलाई

भिलाई में 55 वर्षीय महिला में थी 3 किडनी, चार सर्जरी के बाद भी पता नहीं चला, फिर डॉक्टरों ने किया यह कमाल

Bhilai News: चरोदा में रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत के बाद स्पर्श मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंची तो जांच के बाद जो रिपोर्ट आई, उससे सभी चौंक गए।
3 min read
• •
Updated: 29 Sep 2023, 3:33 PM IST
Bhilai News: 55 year old woman had 3 kidneys, doctors operated
डॉक्टरों ने किया ट्रीटमेंट

भिलाई। Chhattisgarh News: चरोदा में रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत के बाद स्पर्श मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंची तो जांच के बाद जो रिपोर्ट आई, उससे सभी चौंक गए। महिला को तीन किडनी थी। बायीं तरफ की दो में से एक किडनी में समस्या शुरू हो गई थी। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि दुनिया में अब तक ऐसे 100 मामले ही सामने आए हैं। तीन (Bhilai News) किडनी का पता लगाने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. समीर कठाले और महिला को नया जीवन देने वाले यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवेंद्र तिवारी की कलम से पढ़िए पूरी खबर...

एक 55 वर्षीय महिला अस्पताल आई थी। काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। धीरे-धीरे उसके शरीर में इंफेक्शन फैल रहा था। हमने उसका इंवेस्टीगेशन किया। इसमें किडनी के फंक्शन में कुछ खामियां नजर आईं। संदेह होने पर सोनोग्राफी करवाई गई फिर सीटी स्कैन। इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट डॉ. समीर को सीटी स्कैन के दौरान तीन किडनियां दिखीं। राइट साइड में जो किडनी थी, वह सामान्य थी। लेकिन लेफ्ट साइड में दो किडनियां थीं। सामान्यत: मानव शरीर में दो किडनी होती है। एक लेफ्ट और दूसरी राइड साइड में। महिला की तीन किडनी थी। उनका पूरा ब्लड सप्लाई और यूरेटर कम्प्लीटली सेपरेटेड था, ब्लेडर में था। साथ ही यूरेटर में एक और एबनॉर्मलिटीज होती है, जिसे यूरेटरसील कहते हैं।

यूरेटर का छेद सिकुड़ जाता है और वहां पर रुकावट होती है। साथ में लेफ्ट साइड की जो दूसरी किडनी थी, उसमें भी इंफेक्शन, पाइलोनेफ्रिटिस था। फिर हमने उसकी सर्जरी प्लान की। ओटी में भी वही चीजें कंफर्म हुईं। डायग्नोसिस भी कंफर्म हुई। उसका ट्रीटमेंट था, जो रुकावट थी उस यूटरेसील को रिमूव किया। दोनों किडनी में स्टेंट डाले। किडनी की जो रुकावट थी, वह दूर हुई। उसका इंफेक्शन एंटीबायोटिक की मदद से धीरे-धीरे सेटल हुआ। इसमें चार-पांच दिन लगे। पेशेंट स्वस्थ होकर घर चली गई है। लिटरेचर के अनुसार, पूरी दुनिया में इस तरह के केवल 100 मामले सामने आए हैं।

संभवत: यह छत्तीसगढ़ का पहला मामला हो। आश्चर्यजनक बात है, 30-40 साल की उम्र में इसमें कुछ लक्षण आते हैं। लेकिन महिला में कुछ नहीं दिखा था, इससे पहले। इनके तीन-चार ऑपरेशन पहले भी हो चुके थे। किस्मत कहें कि आज तक यह डायग्नोस नहीं हुआ था। तीन किडनी होने के बाद भी बॉडी में कोई प्रॉब्लम नहीं हो रही थी। जब तक कोई कॉम्प्लीकेशन डेवलप नहीं होता, तब तक प्रॉब्लम नहीं आती।

यूरिन धीरे-धीरे आ रही होगी। जब पूरी तरह से बंद हो गई तब समस्या हुई। थर्ड किडनी का फंक्शन सामान्य किडनी की तरह नहीं रहता है। थोड़ा अंडर डेवलप होता है लेकिन फंक्शनिंग किडनी थी। अभी जो समस्या थी, उसे दूर कर दिया गया है। भविष्य में उसे फॉलोअप में रखेंगे। अभी दोनों किडनी सामान्य है और अच्छे से काम कर रही है।

किडनी की साइज नॉर्मल से हटकर दिखी

उस महिला की सोनोग्राफी की तो उसकी लेफ्ट साइड की जो किडनी थी, उसका शेप और साइज नॉर्मल से कुछ हटकर लगा। काफी स्टडी कर के देखा। दोबारा फिर से सोनोग्राफी करके देखा तब पता चला कि लेफ्ट साइड में उसकी दो किडनी है। डॉ. शिवेंद्र तिवारी सर से डिस्कशन हुआ।

उन्होंने सीटी यूरोग्राम एडवाइस किया। इसमें हमें पता चला कि महिला की लेफ्ट साइड में दो अलग-अलग किडनी है। दोनों का कलेक्टिंग सिस्टम और यूरेटर जो कि किडनी से निकलने वाला पाइप होती है, वह सेपरेटली यूरेनियर ब्लेडर में ओपन हो रहा था। राइट साइड की किडनी एक थी। लेफ्ट साइड की दोनों किडनी में इंफेक्शन दिखा। पीजी के दौरान ऐसे केस के बारे में पढ़ा था। पहली बार हमारे सामने ऐसा केस आया।

Updated on:
29 Sep 2023, 3:33 PM IST
Published on: