भिलाई

Bhilai Road Accident: नेशनल हाईवे पर पलटा ऑयल से भरा टैंकर, टायर फटने से हुआ हादसा… मची खलबली

Road Accident: दुर्ग से रायपुर जाने वाली सड़क पर देर रात ऑयल टैंकर का टायर फट गया, जिससे टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2024, 12:37 PM IST
Bhilai Road Accident

Bhilai Road Accident: एनएच-53 पर दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे खाली ऑयल टैंकर के सामने के एक पहिया का टायर फट गया।अनियंत्रित होकर टैंकर एनएच पर ही पलट गया। उस समय आसपास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था नहीं बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर तत्काल ट्रैफिक पुलिस पहुंची। ट्रैफिक को तत्काल सर्विसलेन पर डायवर्ट किया और क्रेन बुलाकर टैंकर को हटाया गया।

डीएसपी सतीष ठाकुर ने बताया कि घटना बीती रात की है। खाली ऑयल टैंकर मध्य प्रदेश भोपाल से दुर्ग होते हुए रायपुर की ओर जा रहा था। चरोदा रेलवे नगर जनता क्रासिंग के पास अचानक टैंकर के सामने चक्का का टायर फट गया। चालक गाड़ी को सभांल नहीं सका और टैंकर पलट गया। टैंकर में बचा हुआ ऑयल नेशनल हाइवे पर बहने लगा। चालक मौके से टैंकर छोड़कर भाग गया।

Bhilai Road Accident: दुर्ग में लंबे जाम में फंसे रहे वाहन

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करीब 1-2 घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दुर्ग से रायपुर आने-जाने वाले वाहन लंबे जाम में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रूट को खुलवाया। मौके पर भिलाई तीन पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पहुंची और मोर्चा संभालते हुए गाडिय़ों को सर्विस लेन से पार कराने लगे। एनएच पर चलने वालों को दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। रेत बुलवाकर सड़क पर फैले ऑयल पर रेत का छिड़काव किया गया। तब तक वाहनों को सर्विसलेन से गुजारना पड़ा।

इससे संबंधित खबरें यहां पढ़े

1. कैलाश गुफा से लौटते श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मच गई चीख-पुकार

CG road accident: जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र से बुधवार की दोपहर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने पिकअप में भरकर महिला-पुरुष श्रद्धालु कैलाश गुफा गए थे। यहां से लौटने के दौरान शाम को पहाड़ी की घाटी में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. 56 मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, हादसे में कई लोग घायल…

धमतरी में मजदूरों से भरी बस को लापरवाह ट्रक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक घटना को अंजाम देते ही ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
28 Sep 2024, 12:37 PM IST
Published on: