मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बेमेतरा नवागढ़ मार्ग में ग्राम झाल के पास बेेमेतरा की ओर से जा रहे मालवाहक व नवागढ़ की ओर से आ रहे बस में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद माल वाहक वाहन के पलटने से माल वाहक में सवार 6 महिला अमन निसाद, सबाना बाई निसाद ,बैसखिया निषाद, फुलेश्वरी निषाद, पाचाें बाई निषाद व अन्य महिला को घायल हालत में 108 से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। सभी महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार किया गया जिसके बाद फुलेश्वरी व पाचों बाई की स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है।