भिलाई

चार्ज लेते ही फॉर्म में नजर आए निगम आयुक्त, जोन आयुक्तों से कहा रोज मॉर्निंग विजिट करें

आयुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्य और मुलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। लोगों को निगम की ओर से प्रदाय की जाने वाली सेवाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

2 min read
Sep 15, 2021
चार्ज लेते ही फॉर्म में नजर आए निगम आयुक्त, जोन आयुक्तों से कहा रोज मॉर्निंग विजिट करें

भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई के नए आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मंगलवार को चार्ज ले लिया। आयुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्य और मुलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। लोगों को निगम की ओर से प्रदाय की जाने वाली सेवाओं पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने निगम मुख्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण कर कर्मचारियों के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोक सेवा गारंटी, आधार कार्ड, सूचना का अधिकार, जन्म मृत्यु जैसे सीधे आमजन से सीधे संपर्क होने वाली शाखाओं के सामने इससे संबंधित बोर्ड जिसमें योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदर्शित हो लगवाने कहा ताकि लोगों को जानकारी के अभाव में अनावश्यक भटकना न पड़े।

अप्रारंभ और अधूरे कार्यों की वजह पूछा
आयुक्त सर्वे चार्ज लेते ही विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जोन आयुक्त मार्निंग विजिट में अपने-अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करे। सफाई, जलजनित बीमारी की रोकथाम, शुद्ध पेयजल, विद्युत एवं मुलभूत समस्याओं से रूबरू होकर इसका निराकरण करें। 15 सितंबर से आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। प्राप्त होने वाले आवेदन के गुणवत्तापूर्वक निराकरण एवं निराकरण पश्चात आवेदक को इसकी सूचना देने के निर्देश दिए।

जोन आयुक्तों से की विस्तार से चर्चा
नए कमिश्नर ने प्रत्येक जोन आयुक्त से उनके जोन क्षेत्र में चल रहे प्रमुख कार्यों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य लेकर काम करें। हर कार्यों का डेडलाइन तय करें। प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। अप्रारंभ कार्यों का कारण पूछा। मुख्यमंत्री की घोषणा, ईडब्ल्यूएस की जमीन, जन चौपाल, पीजीएन, जनदर्शन, 14 वें वित्त आयोग, सांसद निधि, विधायक निधि, बीएसपी से एनओसी प्राप्त नहीं होने वाले कार्य, गोठान, गोधन न्याय योजना, पेंशन, जल जनित बीमारियों की रोकथाम एवं डेंगू नियंत्रण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, अमृत मिशन, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, राजस्व जैसे विषयों पर भी जानकारी ली।

Published on:
15 Sept 2021 05:17 pm
Also Read
View All