भिलाई

Big Breaking: BSP के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी दुर्घटना, गैस लीकेज से झुलसे 9 कर्मियों की मौत, 14 घायल, Video

भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को गैस पाइप लाइन फटने से बड़ा हादसा हो गया है। 9 कर्मियों की इस हादसे में दर्दनाक मौत की खबरें आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 1:16 PM IST
patrika
Big Breaking: BSP के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी दुर्घटना, गैस लीकेज से झुलसे 9 कर्मियों की मौत, 14 घायल, Video

भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को गैस पाइप लाइन फटने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें एक दो नहीं पूरे 14 कर्मी गैस लीकेज से उठी आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं 9 कर्मियों की इस हादसे में दर्दनाक मौत की खबरें आ रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर उमेश अग्रवाल, आईजी जीपी सिंह, एसएसपी संजीव शुक्ला सेक्टर 9 अस्पताल जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में 14 कर्मी झुलसे हैं। फिलहाल चाल लोगों का शव अस्पताल में लाया जा चुका है।

कोयला बन गया है कर्मियों का शव
मंगलवार को भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन बैटरी नंबर ११ के सीडीसीपी में गैस पाइप लाइप में मरम्मत के दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट से मरम्मत में जुटे १४ कर्मी बुरी तरह झुलस गए है। गैस पाइप लाइप फटने से प्लांट में हड़कंप मच गया। बता दें कि गैस की चपेट में आकर झुलसे कर्मियों का शव कोयला बन गया है। सेक्टर ९ अस्पताल लेकर पहुंचे चार शव को बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस से उतारा गया है। इस हादसे को बीएसपी के इतिहास में अब तक के दूसरे बड़े हादसे के रूप में देखा जा रहा है।

सुरक्षा में बड़ी चूक
उत्पादन के नए-नए पैमाने गढऩे वाले भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को हुए दूसरे सबसे बड़े हादसे की वजह सुरक्षा में बड़ी चूक बताई जा रही है। प्लांट में काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि लंबे समय से मरम्मत के दौरान सुरक्षा के तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था जिसका आज भयानक रूप देखने मिला है। इधर हादसे में आग बुझाने पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों के मौत की खबर भी सामने आ रही है।

Updated on:
9 Oct 2018, 1:16 PM IST
Published on: