
प्रशिक्षण... उद्यम अभिलाषा योजनांतर्गत युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण।
राजनांदगांव / सड़क चिरचारी. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक सिडबी एवं सीएससी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमी जागरूकता अभियान उद्यम अभिलाषा के अंतर्गत लोगों को नौकरी देने वाले बनाने अर्थात उद्योग लगाने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सीएससी संचालक हरिहर चौहान के मार्गदर्शन में कुमर्दा द्वारा 3 से 7 अक्टूबर तक स्थानीय अखिल भारतीय हल्बा सामाजिक भवन में उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर बसंत कुमार यादव द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग लगाने के प्रति आवश्यक जानकारी, संसाधन, मार्केटिंग, विपणन, वित्तीय प्रबंधन, बैलेंस शीट, व्यवसाय में जोखिम, इंश्योरेंस ग्राहक के प्रति व्यवहार तथा सफल उद्यमी व्यवसायी के गुण तथा कमियों पर सविस्तार जानकारी दिया गया। चौहान ने कार्यक्रम समापन पर प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की डिजिटल इंडिया के तहत सीएससी सेंटर से विभिन्न प्रकार के लोगों को घर बैठे सुविधा दी जा रही है। ऐसे में व्यावसायिक जागरूकता के प्रति उद्यम अभिलाषा, लोगो के व्यवसाय के लिए निश्चित प्रेरित करेंगे और लोगो को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। उपरोक्त प्रशिक्षण में 20 से 40 आयु वर्ग के 50 लोगो ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर को मिल रही सराहना
कार्यक्रम में व्यवसायी मेघनाथ साहू, ताराचंद साहू, मूलचंद पटेल, धरमपाल सुखदेव, विजय सिन्हा ने व्यवसायिक अनुभव शेयर किये। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध मोटिवेटर विवेक बिंद्रा प्रेरणादायी वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया जिससे प्रशिक्षणार्थियों ने कुमर्दा अंचल में पहली बार व्यावसायिक जागरूकता व्यवसाय के प्रति लोगो को उन्मुख करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण शिविर को लोगो ने सराहा। चौहान ने कार्यक्रम समापन पर प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की डिजिटल इंडिया के तहत सीएससी सेंटर से विभिन्न प्रकार के लोगों को घर बैठे सुविधा दी जा रही है। ऐसे में व्यावसायिक जागरूकता के प्रति उद्यम अभिलाषा, लोगो के व्यवसाय के लिए निश्चित प्रेरित करेंगे और लोगो को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। उपरोक्त प्रशिक्षण में 20 से 40 आयु वर्ग के 50 लोगो ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Published on:
09 Oct 2018 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
