भिलाई

Bhilai Suicide News: बच्चों की लड़ाई में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट फिर…मां ने लगाई फांसी

Bhilai Suicide News: भिलाई में पूजा के बाद खाना खाने को लेकर दो बच्चों में लड़ाई हो गई। बच्चों की लड़ाई में बड़े कुद गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jun 2024, 11:14 AM IST
Bhilai Suicide News

Bhilai Suicide News: भिलाई में पूजा के बाद खाना खाने को लेकर दो बच्चों में लड़ाई हो गई। बच्चों की लड़ाई में बड़े कुद गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। अपने पति की हरकतों से नाखुश पत्नी ने फांसी लगा ली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

उतई टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि घटना सोमवार रात 9.30 बजे बाजार चौक उतई की है। कुंदन नेताम (40 वर्ष) और दिनेश कुंजाम पड़ोसी हैं। मोहल्ले में एक घर में पूजा हुई थी। कुंदन का बेटा और दिनेश के बच्चे पूजा में गए थे। दोनों बच्चों में खाना खाने को लेकर लड़ाई हो गई। इसकी भनक कुंदन और दिनेश को हुई। दोनों मौके पर पहुंचे और बच्चों की लड़ाई में विवाद कर लिए। दोनों के बीच मारपीट हो गई। कुंदन ने दिनेश की धुनाई कर दी। दिनेश शिकायत लेकर थाना पहुंचा। शिकायत पर आरोपी कुंदन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।

आरोपी की पत्नी ने लगा ली फांसी

टीआई ने बताया कि ज्योति नेताम पति कुंदन नेताम (37 वर्ष) घर पर थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति कुंदन अक्सर उसे परेशान करता था। बच्चों की लड़ाई में उसके पति कुंदन ने मारपीट की। इसके बाद वह घर गया। पत्नी पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Updated on:
12 Jun 2024, 11:14 AM IST
Published on: