1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: ट्रेलर की टक्कर से युवक का सिर-धड़ से अलग, 20 फीट दूर जा गिरा, हादसे में साथी गंभीर

बिलासपुर में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जा गिरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Jun 2024, 2:31 PM IST

CG Road Accident

CG Road Accident:बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जा गिरा। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।घटना मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार ग्राम नरियरा निवासी संजू पिता गुलाब चंद धीरही (26) दशगात्र में शामिल होने के लिए ग्राम नेवारी मल्हार पहुंचे थे। सोमवार दोपहर अपनी बाइक सीजी 11 बीसी 4403 से साथी राजा सुमन पिता मुरलीधर सुमन (27) के साथ मल्हार घूमने के निकले थे। दोनों घूम कर वापस ग्राम नेवारी जा रहे थे। ग्राम नेवारी लक्ष्मण सागर मोड के पास पहुंचे थे। इस दौरान जोंधरा पचपेडी की ओर से आ रही अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़े: Bilaspur Bus Accident: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 7 लोग घायल…40 यात्री थे सवार

धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जा गिरा सिर

इस हादसे में संजू का सिर कट कर 20 फीट दूर जा गिरा वहीं राजा सुमन बाइक सहित गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजा सुमन को ग्रामीणों ने तत्काल उपचार के लिए सिम्स के लिए 112 से रवाना किया। दुर्घटना की सूचना जब पीड़ित परिवार को लगी तो गुस्साए लोगों ने मल्हार नेवारी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई व परिवार को उचित मुआवजा की मांग को लेकर दोपहर 2 बजे से चक्काजाम कर सड़क पर बैठे रहे। तहसीलदार ने मौके पर 25 हजार रुपए क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की व अन्य राशि बाद में मिलने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

CG Road Accident: मुआवजा मिलने के बाद शांत हुए ग्रामीण

हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रेलर लेकर फरार हो गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित भीड़ आरोपी चालक को गिरफ्तार करने और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को काफी समझाइश देने के बाद भी स्थिति शांत नहीं हो रही थी।

चक्काजाम के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। काफी समझाइश के बाद भीड़ शांत हुई और करीब एक घंटे बाद मामला शांत हुआ। पुलिस इस मामले में जुर्म दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े: CG Lok Sabha Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री के हाथ से कैसे फिसल गई सीट? सामने आई यह बड़ी वजह