1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur Bus Accident: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 7 लोग घायल…40 यात्री थे सवार

Bilaspur Bus Accident: बिलासपुर नया बस स्टैंड से सवारी लेकर कोरबा जा रही तेज रफ्तार बस नेशनल हाईवे पर मोहतराई ब्रिज के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 12 Jun 2024, 7:32 AM IST

Bilaspur Bus Accident

Bilaspur Bus Accident:बिलासपुर नया बस स्टैंड से सवारी लेकर कोरबा जा रही तेज रफ्तार बस नेशनल हाईवे पर मोहतराई ब्रिज के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे। इनमें से 7 लोगों को चोट आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है। घटना के बाद फरार हुए बस चालक की की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार बिलासपुर से कोरबा जाने के लिए निकली पवनपुत्र बस सर्विस की बस क्रमांक सीजी 10 जे 2220 मोहतराई ब्रिज के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। बस पलटने की सूचना का पता चलते ही एएसपी यातायात नीरज चंद्राकर व कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपथि मौके पर पहुंच गए। घायलों को बस से निकाल कर 112 व 108 की सहायता से उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।

यह भी पढ़े: Baloda Bazar Accident: बकरे की बलि चढ़ाकर लौटते वक्त श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 लोग घायल…6 गंभीर

Bilaspur Bus Accident: अधिकांश यात्री दूसरे साधन से हुए रवाना

दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। यहां देखा कि दुर्घटना के बाद अधिकांश यात्री दूसरी बस या फिर अन्य साधनों से मौके से रवाना हो रहे थे। इधर पुलिस मामले में घायलों का बयान दर्ज करने के बाद जांच को आगे बढ़ाएगी।

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया

दुर्घटना के बाद पुलिस ने यात्रियों से बात की तो पता चला बस चालक काफी तेज रफ्तार से बस चला रहा था। यात्रियों ने आशंका जाहिर की है कि डिवाइडर के पास बस को काटने के दौरान बस चालक तेज रफ्तार बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। बस पलटने के बाद चालक व कंडेक्टर मौके से भाग निकले। रतनपुर पुलिस ने मामले में बस को कब्जे में ले लिया है। बस मालिक अखिलेश पाठक से सम्पर्क कर पुलिस चालक व कंडेक्टर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस की माने तो दुर्घटना किन कारणों से हुई है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Bilaspur Bus Accident: तेज रफ्तार से बस चला रहा था ड्राइवर

मोहतराई ब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर बस पलट गई। घटना का पता चलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए तत्काल रवाना किया गया है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: Amritdhara waterfall: अमृतधारा जलप्रपात में फिर हादसा: पिकनिक मनाने आए थे 6 दोस्त, 1 की नहाते समय डूबकर मौत