23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / Bilaspur Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप व ट्रक में हुई भीषण टक्कर, हादसे में 25 लोग घायल…20 गंभीर

Bilaspur Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप व ट्रक में हुई भीषण टक्कर, हादसे में 25 लोग घायल…20 गंभीर

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर भनवारटंक मरहीमाता मंदिर में मन्नत पूरी होने की खुशी में दर्शन कर बकरा की पुजाई करने जा रहे 31 ग्रामीणों से भरे पिकअप को तेज रफ्तार हाइवा ने कंचनपुर मोड़ के पास टक्कर मार दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 3 Jun 2024, 11:40 AM IST

Bilaspur Road Accident

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर भनवारटंक मरहीमाता मंदिर में मन्नत पूरी होने की खुशी में दर्शन कर बकरा की पुजाई करने जा रहे 31 ग्रामीणों से भरे पिकअप को तेज रफ्तार हाइवा ने कंचनपुर मोड़ के पास टक्कर मार दिया। दुर्घटना में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में लगभग 25 लोग घायल हो गए, इनमें 9 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पिकअप से ही उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक (Road Accident) स्वास्थ्य केन्द्र और फिर सिस रेफर कर दिया गया।सभी की हालत स्थिर है।

पुलिस के अनुसार चकरभाठा कया निवासी ग्रामीण शतरूपा व परदेसी के परिवार में मनौती पूरी होने खुशी में पूरे परिवार व रिश्तेदार के साथ भनवारटंक बकरा पुजाई के लिए मरहीमाता मंदिर जाने निकले थे। पिकअप क्रमांक सीजी 10 बीपी 2499 रतनपुर पेंड्रारोड मार्ग में कंचनपुर मोड़ में टर्न हो रही थी, इस दौरान सामने से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 15 डीवाई 8212 के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और सवार 31 ग्रामीण घायल हो गए।

Road Accident: दुर्घटना की सूचना के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को पिकअप में भर कर राहगीरों की सहयता से पुलिस के जवान उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। घायलों में 9 की हालत को गंभीर देख पहले रतनपुर से बिलासपुर सिस रेफर कर दिया गया। बाद में अन्य 20 घायलों को उपचार के लिए सिस रेफर किया गया। सिस में सभी घायलों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की माने तो सभी की हालत स्थिर है।

केस - 1. 30 मार्च को ग्राम सोनपुरी निवासी रामायण भानू के परिवार में शादी कार्यक्रम के बाद 40 लोग पिकअप में सवार होकर बेटी के ससुराल मटियाडांड जा रहे थे। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। दुर्घटना में एक महिला व बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

केस - 2. मरहीमाता भनवारटंक जाने के दौरान यात्रियों की भरी मेटाडोर ग्राम कोंचरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं व बच्चे घायल हुए थे। कोटा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया था।

Bilaspur Road Accident: गंभीर रूप से घायल


> सुमन पति रोहित (34) निवासी कया चकरभाठा,
> नर्मदा पति दुजराम (50) निवासी कया चकरभाठा
> मोहित राम पिता दुजराम (24) निवासी कया चकरभाठा
> शिवानी पति धीरेंद्र (23) निवासी कोलिया भाटा
> रोहित पिता दुजराम (35) निवासी कया चकरभाठा
> आदित्य पिता रोहित (15) निवासी कया चकरभाठा
> देवेंद्र पिता परदेसी (15) निवासी कया चकरभाठा
> शतरूपा पति परदेसी (45) निवासी कया चकरभाठा
> मीना पति अजय (48) निवासी कया चकरभाठा

Road Accident: सवारी वाहनों की कमी के कारण चलन में हैं भारी वाहन



ग्रामीण क्षेत्र में शादी, छट्ठी, पुजाई या फिर अन्य कार्यक्रम के दौरान भार वाहनों में ग्रामीण भारी मात्रा में परिवहन करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ग्रामीण क्षेत्र में बस या अन्य यात्री परिवहन वाली गाड़ियों का अभाव है। ग्रामीण भार वहन सस्ते दर पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। गांव के सामाजिक या फिर शादी विवाह कार्यक्रम में पिकअप, ट्रैक्टर या फिर अन्य भार वाहनों का इस्तेमाल ग्रामीण करते हैं।

CG Road Accident: अन्य घायल जिन्हें बाद में किया गया बिलापुर रेफर



> दीपिका पिता सेवक (9) निवासी कया चकरभाठा
> सुरेंद्र पिता परदेसिया (28) निवासी कया चकरभाठा
> विनोद पिता शेखू (38) निवासी कया चकरभाठा
> प्रिया पिता रोहित (9) निवासी कया चकरभाठा
> निर्मला पति राम कुमार (45) अमोरा
> परदेसी पिता पूनम (50) कया चकरभाठा
> उमेन्द्र पिता आसाराम (31) दैजा
> रामझुन पिता समारूह (75) बीजा
> रामकुमार पिता पुसौ राम (51) अमोरा
> मधु पिता धीरेंद्र (3) कोलिहाभाटा
> दनिश पिता राजेश (20) अमोरा
> आरती पति मोहित (23) कया चकरभाठा
> डोनिस पिता वीरेंद्र (19) कया चकरभाठा
> सोनिया पिता सुरेंद्र (19) कया चकरभाठा
> प्रमिला पति राम कुमार (35) बिल्हा
> पीयूष पिता मोहित (11) अमोरा

यह भी पढ़े: CG Road Accident: नशे में धुत मत्स्य निरीक्षक ने किया कारनामा, पहले गाड़ियों को मारी टक्कर फिर…1 गंभीर