सूचना पर निरीक्षक रितेश मिश्रा प्रभारी यातायात भाटापारा एवं थाना भाटापारा शहर पेट्रोलिंग टीम द्वारा घंटों बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया एवं आरोपी को उसके वेन्यू कार क्र. 6888 सहित पकड़कर थाना भाटापारा शहर लाया गया। प्रकरण में प्रार्थी चंदू वर्मा की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में धारा 279, 337 भादवि पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। हाई प्रोफाइल इस सड़क हादसे में संबंधित आरोपी जो की सरकारी कर्मचारी है अपनी पहुंच का हवाला दिखाते हुए लगातार थाने में फोन कॉल करवा रहा था।