8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhamtari Fire Accident: नगर निगम स्कूल में लगी भीषण आग, फर्नीचर जलकर खाक…मचा हड़कंप

Dhamtari Fire Accident: धमतरी शहर के भीतर स्थित नगर निगम उमावि में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई।

2 min read
Google source verification
Dhamtari Fire Accident

Dhamtari Fire Accident: धमतरी शहर के भीतर स्थित नगर निगम उमावि में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। किसी असामाजिक तत्व ने घटना को अंजाम दिया है। जैसे ही लोगों को जानकारी लगी तो तत्काल फायर अमले को सूचना दी गई।आधे घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जहा पर यह घटना हुई वहां आसपास कई कार और अन्य वाहन भी खडे थे। गनीमत आग की चपेट में ये वाहन नहीं आए।

आग का धुआं दूर तक दिखाई पड़ रहा था। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी।स्कूल के आसपास अफरा.-तफ री मच गई। पास ही अन्य कमरे भी लगे है।समय पर आग बूझ जाने से अन्य कमरे आग की चपेट में नहीं आए। आगजनी की घटना से दोनों कमरों में रखे फ र्नीचर जल गए।

यह भी पढ़े: Monsoon in Chhattisgarh: अगले 5 दिनों तक होगी धुआंधार बारिश! मौसम विभाग ने इन 10 जिलों को दी चेतावनी

पास ही कमिश्नर का बंगला

युनिसिपल स्कूल परिसर में ही निगम कमिश्नर का बंगला है। घटना स्थल से बंगले की दूरी 100 मीटर ही है। घटना में स्कूल के चौकीदार की लापरवाही सामने आ रही है। गेट में चौकीदार तैनात है। इसके बावजूद कोई अंदर घुस गया और आग लगा दिया। घटना स्थल के आसपास बोन फि क्स सहित नशे के समान भी मिले हैं।

Dhamtari Fire Accident: चोरी का लग रहा मामला

जिन 2 कमरों में आगजनी की घटना हुई वहाँ खिड़कियों में मोटे लोहे के एंगल लगे हैं। स्कूल टेबल टूटे थे। जलने के बाद लोहा ही बच गया है। संभवत: लोहे की रॉड चुराने के चक्कर में ही आग लगाई गई है।

पुलिस में शिकायत की है

प्राचार्य श्री पटेल ने कहा कि घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुँच गए थे। आग किसने लगाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। थाने में सूचना दे दिए है। गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े: CG News: सतनामी समाज का कलेक्टर कार्यालय में उग्र प्रदर्शन, 300 गाड़ियों में लगाई आग! कई पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो