शहर में इधर-उधर घूम रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजनी शुरू की गई। गली-गली में सर्चिंग अभियान भी चलाया गया। बताया जा रहा है कि भीड़ जब उग्र हुई, तब मौके पर कम पुलिसवालों की तैनाती थी। हालांकि, परिस्थिति बिगडऩे के बाद जिले में मौजूद पूरी फोर्स को एक्टिव किया गया।