भिलाई

Breaking : पेट्रोलिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा, उपचार के बाद घर जा रहा था फिर हो गया हादसा

सुपेला थाना में पदस्थ आरक्षक संजय सेंगर का दिल का दौरा पडऩे से पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

2 min read
May 25, 2018
Breaking : पेट्रोलिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा, उपचार के बाद घर जा रहा था फिर हो गया हादसा

भिलाई. सुपेला थाना में पदस्थ आरक्षक संजय सेंगर का दिल का दौरा पडऩे से पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से जहां पुलिस महकमा स्तब्ध है वहीं परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार दिया घटना शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे की है। राम नगर निवासी आरक्षक संजय सेंगर (४० साल) सुबह पेट्रोलिंग में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और उसे बेचैनी होने लगी। उन्होंने एएसआई नारायण यदु को इसकी जानकारी दी। एएसआई यदु उसे इलाज के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल में मेडिकल चेक-अप के बाद डॉक्टर ने सबकुछ ओके बताया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें

भिलाई के हुक्का बार बने अय्याशियों का अड्डा, स्कूल स्टूडेंट्स मिले इस हाल में

डॉक्टर के ओके कहने पर वह यदु के साथ बाइक पर रामनगर घर जाने निकल गया। सुपेला वेंकटेश्वर सिनेमा के पास पहुंच ही थे कि वह फिर जोर-जोर से हांफने लगा। फिर आनन-फानन में उसे लालबहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे फिर चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल पहुंचने के पहले उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हेड कांस्टेबल की हो गई थी मौत
इसी तरह १८ मार्च को एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए पांच किलोमीटर दौड़ लगाते समय हेड कांस्टेबल पटेल बेहोश हो गया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी।

दौड लगाते समय युवक ने तोड़ दिया दम
बीते रविवार को छत्तीसगढ़ पुलिस की खुली भर्ती में शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़ लगाने के बाद कवर्धा लोरमी निवासी युवक लवकुश साहू (23) ने भी दम तोड़ दिया था। दौड़ते वक्त उनकी तबीयत बिगडऩे पर उसे तत्काल अस्पातल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने मौत की वजह शरीर में पानी की कमी के कारण आर्गन फेल्योर बताया था।

ये भी पढ़ें

नहीं बर्दाश्त कर सकी पति को किसी और के साथ, झगड़े के बाद खुद को कर लिया ख़त्म
Published on:
25 May 2018 02:24 pm
Also Read
View All