24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई के हुक्का बार बने अय्याशियों का अड्डा, स्कूल स्टूडेंट्स मिले इस हाल में

सुपेला क्षेत्र के दो हुक्का बार में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान नशा करते हुए कई नाबालिग स्कूली छात्र-छात्राएं भी मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 25 May 2018, 1:52 PM IST

bhilia hookah bar seal

पुलिस की तेज रफ़्तार वाहन ने रास्ते पर चल रहे दो युवकों को उड़ाया

भिलाई. सुपेला क्षेत्र के दो हुक्का बार में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान नशा करते हुए कई नाबालिग स्कूली छात्र-छात्राएं भी मिले। यह हुक्का बार एक साइबर कैफे की आड़ में चलाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने तुरंत सील कर दिया। पुलिस ने बार मालिक सहित २ आरोपियों को धुम्रपान निषेध की धारा ८, ११ के तहत गिरफ्तार किया, लेकिन कुछ देर में ही उन्हें मुचलके पर छोड़ भी दिया गया।

नाबालिग लड़के-लड़कियों को तंबाखूयुक्त हुक्का परोसा जा रहा था
हुक्का पीने के बहाने पुलिस के मुखबिर जब बार में पहुंचे तो वहां नाबालिग लड़के-लड़कियों को तंबाखूयुक्त हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस की टीम ने तुरंत चन्द्रा-मौर्या सिनेमा के पास स्थित वीआइपी कैफे एवं ढिल्लन कॉम्प्लेक्स में स्थित क्लाउड नाइन में दबिश दी। दोनों ही बारों में कई नाबालिग युवक-युवितयां कस मारते हुए पकड़े गए। दोनों हुक्का बार में कस मारते पकड़ी गई नाबालिग लड़कियों के पैरेंट्स को पुलिस ने बुलवाया। उन्हें समझाइश देने के बाद बच्चों को उनके हवाले कर दिया गया।

बार संचालकों को तुरंत मुचलके पर छोड़ दिया

वीआईपी कैफे के संचालक ऋ षभ गुप्ता (20) कांट्रेक्टर कॉलोनी और क्लाउड नाइन के संचालक प्रवेश शुक्ला (28) रिसाली सेक्टर में रहता है। दोनों के पास से हुक्का पार्ट, तबाखू युक्त पैकेट जप्त किया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद मुचलके पर रिहा भी कर दिया।

कार्रवाई के बाद भी नहीं चेत रहे
इसके पहले भी पुलिस क्लाउड-9, होशियारपुर, पुराना आर्किड बार के ऊपर सुपेला, आर-टू एवं एच-टू, चौहान स्टेट, ब्लू हेड, पीपी प्राइड, ,आइसीआइसीआइ बैंक के पास, होटल फ्लोरेंट, शोले एवं पीबीसी, यश प्लाजा कोसानाला, जुनवानी कोहका मार्ग में स्थित क्रास रोड, थाना मोहन नगर स्थित एस स्क्वायर, पुष्पक नगर, इंडियन प्राइड अर्जुन ढाबा बायपास रोड, जेवरा सिरसा चौकी स्थित पिपर रूफटॉप और शंकराचार्य कॉलेज रोड स्थित हुक्का बार में पुलिस छापामार कार्रवाई कर चुकी है।