भिलाई

बीएसपी सेक्टर-9 अस्पताल में काम से निकाले गए सुरक्षा कर्मियों की प्रबंधन से चर्चा विफल

बीएसपी के आईआर विभाग ने शुक्रवार को पूर्व फौजियों से सेक्टर-9 हॉस्पिटल में चर्चा करने बैठक बुलाई।

2 min read
Dec 22, 2017

भिलाई. बीएसपी के आईआर विभाग ने शुक्रवार को पूर्व फौजियों से सेक्टर-9 हॉस्पिटल में चर्चा करने बैठक बुलाई। इसमें विभाग के एजीएम एसके सोनी ने कहा कि तीन माह का वेतन प्रबंधन ४ जनवरी २०१८ तक करवा देगा। वे राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन पर काम पर लौट जाने के लिए उनसे कहा। इसके साथ-साथ प्रबंधन ने बताया कि स्पांसरशिप की वैद्यता ९० दिनों की होती है। वह २७ दिसंबर २०१७ को समाप्त हो रही थी, प्रबंधन ने २८ फरवरी २०१८ तक उसे बढ़वा लिया है। इसका पत्र भी वे आईआर विभाग से आकर कलेक्ट कर सकते हैं। इस पर पूर्व फौजी तैयार नहीं हुए। इस तरह से चर्चा विफल रही। इसके बाद पूर्व फौजियों ने एक बैठक की। जुगल किशोर ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि शनिवार को सुबह ११ बजे कलक्टर दुर्ग से मिलकर वे ज्ञापन देकर चर्चा करेंगे। वे चाहते हैं कि कम से कम डायरेक्टर जनरल रेसेटलमेंट (डीजीआर) रेट पर उनसे काम लिया जाए। इसके लिए वे जद्दो जहद कर रहे हैं।

चार माह से वेतन नहीं मिला
बीएसपी में विभिन्न स्थानों पर तैनात १३० पूर्व फौजियों ने गुरुवार से ड्यूटी पर जाना बंद कर दिया है। उनको चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसकी वजह से वे परेशान हैं। वे चाहते हैं कि किसी तरह प्रबंधन उनकी तकलीफ को समझे, लेकिन बात बन नहीं रही है। इस मामले को लेकर वे स्थानीय विधायक व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय से भी फिर से मुलाकात करने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें

गांव के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की पावर सेविंग पर बनाई पेंटिंग को मिला प्रथम पुरस्कार

पार्किंग के सामने रहे मौजूद
पूर्व फौजी शुक्रवार को भी सुबह से ही वाहन स्टैंड के समीप मौजूद थे। आईआर विभाग की ओर से चर्चा करने प्रतिनिधिमंडल ने बुलाया, तो उन्होंने कहा कि वे सेक्टर-9 में ही चर्चा करना चाहते हैं। इसके बाद आईआर के अधिकारी यहां पहुंचे।

130 के स्थान पर 10 के भरोसे चल रहा काम
जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 हॉस्पिटल में सुरक्षा के लिहाज से १०५ पूर्व सैनिकों को विभिन्न स्थानों पर शिफ्ट में तैनात किए हैं। इसके अलावा एमडी बंगलों में ४ पूर्व फौजी, भिलाई निवास में ९ पूर्व फौजी, सेक्टर-1 हॉस्पिटल में ६ पूर्व फौजी, खुर्सीपार हॉस्पिटल में ३ पूर्व फौजी, कैंप हॉस्पिटल में ३ पूर्व फौजी, जनरल सेक्शन नगर सेवाएं विभाग में ३, पीएचई वक्र्स में ३ व सेक्टर-5 में १ पूर्व फौजी मौजूद रहते हैं।इस तरह कुल १३० फौजियों की ड्यूटी तीनों शिफ्ट में रहती है। इनके स्थान पर प्रबंधन १० सुरक्षा गार्ड से काम चला रहा है।

ये भी पढ़ें

नागरिकों ने पूछा: महापौर जी सिर्फ चौपाल लगाते रहेंगे या शराब दुकान भी हटवाएंगे
Published on:
22 Dec 2017 04:07 pm
Also Read
View All