22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की पावर सेविंग पर बनाई पेंटिंग को मिला प्रथम पुरस्कार

प्राथमिक शाला ग्राम मुड़पार के 6 बच्चे सलेक्ट हुए है जिसमें दो बच्चे प्रथम व चार बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

2 min read
Google source verification
power saving painting,Power grid corporation kumari, Chief Minister Gaurav Adornment, Education messenger award, School education

भिलाई.ऊर्जा बचत के विषय में शासन व प्रशाशन द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान आमजनों के लिए चलाया जाता है। जागरुकता से ही विद्युत की बचत हो सकती है। इसी विषय पर पावर ग्रिड कॅारपोरेशन कुम्हारी द्वारा ड्राइंग कॉम्पिटिशन 2017 का आयोजन किया गया था। अनेक स्कूल के बच्चों ने इस कॉम्पिटिशन में भाग लिया था।

धमधा विकासखण्ड के प्राथमिक शाला मुड़पार

धमधा विकासखण्ड के प्राथमिक शाला मुड़पार के कक्षा चौथी व कक्षा पांचवीं के बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने पावर सेविंग के अनेक चित्र बनाये जैसे घर व दफ्तर में यदि प्राकृतिक रोशनी उपलब्ध हो तो बिजली की बचत कैसे की जाय। सोलर पैनल व सोलर कुकर से ऊर्जा की बचत कैसे की जाय। बिजली उपयोग नहीं होने की स्थिति में लाइट व पंखा बन्द रखना। अधिकतम स्थानों में घरों में एलईडी लाइट एवं पंखे लगाना आदि विषयों पर बेहतर चित्र बनाए थे।

6 बच्चे हुए है सलेक्ट
प्राथमिक शाला ग्राम मुड़पार के 6 बच्चे सलेक्ट हुए है जिसमें दो बच्चे प्रथम व चार बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इन सभी छह बच्चों को पावर ग्रिड कारपोरेशन कुम्हारी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है

इन बच्चों ने जीता पुरस्कार
कक्षा पांचवी से प्राची जांगड़े (प्रथम स्थान),चांदनी पटेल (प्रथम स्थान), टोमिन (द्वितीय स्थान), पूनम (द्वितीय स्थान) कक्षा चौथी से भाग्यश्री (द्वितीय स्थान), रेणुका गायकवाड़ (द्वितीय स्थान) शामिल है।

ए ग्रेड का है मुड़पार स्कूल
प्राथमिक शाला मुड़पार को ए ग्रेड प्राप्त है। उत्कृष्ट कार्य के लिए यहो के शिक्षक अमृतलाल सिन्हा (प्रधानपाठक) को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है।

इन शिक्षकों का रहा सहयोग
बच्चो को उत्कृष्ट बनाने में यहा के शिक्षक अनिता पांडेय, संजू सिंह, हेमलता साखरकर, सीमा राय का सहयोग रहा।

बीईओ ने की सराहना
स्कूल में हुए उत्कृष्ट कार्य और बच्चों के प्रदर्शन के लिए धमधा बीईओ एमएस चौहान ने सराहना की है।