भिलाई

नर्स को फोन कर कहा-बस ये प्रोसेस करो मिलेगा बड़ा कैशबैक, लिंक पर क्लिक करते ही जीरो हो गया बैंक बैलेंस, रहें सतर्क

Cyber Fraud : प्राइवेट अस्पताल की नर्स से 28 हजार रुपए साइबर ठगी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2023, 1:57 PM IST
cyber_crime__01.jpg

दुर्ग . प्राइवेट अस्पताल की नर्स से 28 हजार रुपए साइबर ठगी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि सुपेला कंट्रेक्टर कॉलोनी निवासी स्टॉफ नर्स हीना वर्मा (27 वर्ष) ने शिकायत की है कि उसके मोबाइल पर फोन आया। ठग ने झांसा दिया कि फोन-पे के जरिए कैशबैक अच्छा मिलेगा। सिर्फ एक लिंक में प्रोसेस करना है। उस पर विश्वास कर लिंक क्लिक किया।

उसके छत्तीसगढ ग्रामीण बैंक शाखा ग्राम धारा जगन्नाथपुर ब्लक डोंगरगढ राजनांदगांव के बैंक खाता से 3 हजार, 5 हजार, 20 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। इस तरह 28 हजार रुपए ऑनलाईन ठगी हो गई।

मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Updated on:
12 Aug 2023, 1:57 PM IST
Published on: