
Independence Day : छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में दिखा देश भक्ति का जज्बा, 1 लाख लोगों ने एक साथ वंदेमातरम् गा कर बनाया रिकॉर्ड
Independence Day : रायपुर. स्वतंत्रता दिवस के 3 दिन पहले साइंस कॉलेज मैदान में शुक्रवार को राजधानी के हजारों लोगों ने एक स्वर से वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया। माहौल देखकर लग रहा था कि जैसे जश्न-ए-आजादी का कोई कार्यक्रम हो। इस दौरान 1 किमी लंबी रैली निकाली गई जिसमें महिलाएं भारत माता के गेटअप में चल रहीं थीं।
छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में सुबह 9.30 बजे एक साथ वंदेमातरम् को गाया गया। आयोजकों ने 1 लाख लोगों के साथ गायन के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड का दावा किया है। मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परमवीर चक्र प्राप्त योगेंद्र यादव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा समेत सामाजिक, राजनीतिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
Updated on:
12 Aug 2023 01:03 pm
Published on:
12 Aug 2023 01:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
