8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident :जगदलपुर में भीषण हादसा, समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल

Jagdalpur Road Acciedent : विश्व आदिवासी दिवस के चलते अलग-अलग गांव से सोमवार सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग जगदलपुर में होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए आए हुए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 11 Aug 2023, 7:56 PM IST

Road Accident :जगदलपुर में भीषण हादसा, समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल

Road Accident :जगदलपुर में भीषण हादसा, समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल

जगदलपुर . विश्व आदिवासी दिवस के चलते अलग-अलग गांव से सोमवार सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग जगदलपुर में होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए आए हुए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद अपने-अपने वाहन में सवार होकर सभी अपने घर जा रहे थे। परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी मोड़ पर शाम के वक्त लोगों घर वापस ले जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढें : CG Education : ITI लिए जारी हुई मेरिट लिस्ट, इस डेट से पहले रेडी रखें आपने सारे डॉक्युमेंट्स

इस हादसे में पिकअप सवार 32 लोग घायल हो हुए। जिन्हें आनन-फानन में पुलिस की मदद से मेडिकल जगदलपुर में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि वाहन में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं, लगभग 32 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढें : Fraud : मोबाइल में किया मैसेज, पैसे जमा करो बेटी का mbbs में एडमिशन हो जाएगा, पिता से ऐसे ठग लिए 15 लाख रुपए

सभी को इलाज के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक घायल को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में आदिवासी समाज के लोग बैठे हुए थे। घटनास्थल से वाहन को हटाने के साथ ही जाम को हटाया गया।