8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud : मोबाइल में किया मैसेज, पैसे जमा करो बेटी का mbbs में एडमिशन हो जाएगा, पिता से ऐसे ठग लिए 15 लाख रुपए

Fraud : राजकिशोर नगर निवासी निहार रंजन पिता निशिकांत मलिक अपनी बेटी पल्लवी मलिक का एमबीबीएस में शासकीय कोटे मे प्रवेश कराना चाहते थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 11 Aug 2023, 6:12 PM IST

Fraud : मोबाइल में किया मैसेज, पैसे जमा करो बेटी का mbbs में एडमिशन हो जाएगा, पिता से ऐसे ठग लिए 15 लाख रुपय

Fraud : मोबाइल में किया मैसेज, पैसे जमा करो बेटी का mbbs में एडमिशन हो जाएगा, पिता से ऐसे ठग लिए 15 लाख रुपय

बिलासपुर. राजकिशोर नगर निवासी निहार रंजन पिता निशिकांत मलिक अपनी बेटी पल्लवी मलिक का एमबीबीएस में शासकीय कोटे मे प्रवेश कराना चाहते थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर एक पोस्ट आया जिसमें सरकारी कोटे से एडमिशन का जिक्र था। मैसेज के झांसे में आकर पीडित निहार रंजन ने फ ोन किया तो उनकी बात राजेश दास से हुई। राजेश दास ने बताया कि सेंट्रल पुल के शीट पर कुछ जगह खाली है जिसमें कल्पतरू दास डायरेक्टर है।

मैग्नेटो माल रायपुर में कार्यालय होना बताया। झांसे में आकर निहार रंजन रायपुर पहुंचे व बातों बातों में पता चला एडमिशन के लिए 35 लाख रुपए लगने की बात कही। पीड़ित ने झांसे में आकर कल्पतरू दास, राजेश दास व संजय कुमार दास, मयूरी चटर्जी व आदर्श मिश्रा के कहने पर विभिन्न किस्त में 15 लाख 50 हजार रुपए दे दिया। रुपए देने के बाद भी एडमिशन लिस्ट में नाम न आने पर ठगी का एहसास हुआ और सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।