लोगों को संक्रमण से बचने के लिए कोरोना की तरह ही एहतियात बरतना चाहिए। जिला अस्पताल और सिम्स में ओपीडी की संख्या भी बढ़ गई है, जिसमें 60 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं। सिम्स व जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त, वायरल बुखार, फंगल इन्फेक्शन, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।