भिलाई

CBSE Chhattisgarh : राजनांदगांव टॉप थ्री में रहीं बेटियां, इनमें पूर्व विधायक की बेटी भी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के दसवीं के नतीजे यहां उत्साहवर्धक आए हैं। रीति ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया है।

2 min read
May 29, 2018
CBSE Chhattisgarh : राजनांदगांव टॉप थ्री में रहीं बेटियां, इनमें पूर्व विधायक की बेटी भी

राजनांदगांव. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के दसवीं के नतीजे यहां उत्साहवर्धक आए हैं। नीरज पब्लिक स्कूल की छात्रा रीति अग्रवाल ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर राजनांदगांव जिले में टॉप किया है। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल की स्नेहा कंवर 97.5 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरे नंबर पर है। युंगातर पब्लिक स्कूल की सजल पटेल ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले के पहले तीनों स्थान पर बेटियों ने कब्जा जमाया है।

पूर्व विधायक डॉ. सोहनलाल कंवर और व्याख्याता मेत्रावती पैकरा की पुत्री स्नेेहा
जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली डीपीएस की स्नेहा डाक्टर बनना चाहती है। बलरामपुर जिले के कुसमी में रहने वाले सामरी के पूर्व विधायक डॉ. सोहनलाल कंवर और व्याख्याता मेत्रावती पैकरा की सुपुत्री स्नेेहा अपने पिता की तरह ही डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। अपने माता-पिता और घर से दूर यहां राजनांदगांव में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली स्नेेहा बताती है कि उसे इस सफलता की उम्मीद तो थी लेकिन थोड़ा डर भी था। स्नेहा ने कहा कि स्कूल में प्राचार्य, शिक्षक और हॉस्टल के सारे स्टॉफ ने उसकी मदद की। उसे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते रहे और इसी का परिणाम है कि वह सफल हुई है।

ये भी पढ़ें

CBSE 10th result 2018: सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई की और फिर अपनाया ये फॉर्मूला तो पूरे देश में आई अव्वल

मोटिवेशनल स्पीकर बनेगी सजल
तीसरे स्थान पर आने वाली युगांतर पब्लिक स्कूल की छात्रा सजल पटेल मोटिवेशनल स्पीकर बनना चाहती है। बिजनेसमैन पिता मनीष पटेल की बेटी सजल कहती है कि उसे 95 प्रतिशत तक अंक आने की उम्मीद थी। सजल गणित विषय लेकर आगे पढ़ाई करना चाहती है। उसने बताया कि उसे फिजिक्स विषय में बहुत दिलचस्पी है और इसी वजह से वह इस विषय के साथ आगे की पढ़ाई करेगी।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इन्ना रेड्डी ने बताया कि उनकी संस्था में स्नेहा कंवर ने 97.5 प्रतिशत अंक के साथ संस्था में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर 92.5 प्रतिशत अंक के साथ अंकित सिंग हैं। तीसरे स्थान पर आए मुकेश कुमार सिदार ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

ये भी पढ़ें

CBSE 10वीं के रिजल्ट में छाए यूपी के होनहार, पढ़ें सक्सेस स्टोरी
Updated on:
29 May 2018 07:58 pm
Published on:
29 May 2018 05:49 pm
Also Read
View All