भिलाई

#CG Election 2018 : पांडेय और भसीन सभा के पहले कार्यालय पहुंचे और लौट गए, कांग्रेस में खुलाघात तो भाजपा में अंतरकलह

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों को एकसाथ रैली निकालकर नामांकन के लिए जाने की बात कही गई थी। भिलाई और वैशाली नगर के प्रत्याशी प्रेमप्रकाश और विद्यारतन पार्टी कार्यालय पुहंचे और रैली के पहले ही नामांकन दाखिल के लिए कलेक्टोरेट पहुंच गए।

2 min read
Nov 01, 2018
आया चुनाव का मौसम, लहलहा रही कार्यकर्ताओं की फसल, दल खेल रहे प्रवेश-प्रवेश का खेल
आया चुनाव का मौसम, लहलहा रही कार्यकर्ताओं की फसल, दल खेल रहे प्रवेश-प्रवेश का खेल

भिलाई. छत्तीसगढ़ विधान चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद जहां कांग्रेस में बागी खुलाघात कर रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी में भी एकता का अभाव है। गुरुवार को जिला मुख्यालय में नामांकन दाखिले के दौरान दोनों पार्टी में गुटबाजी और एकता का अभाव देखने को मिला।

नामांकन फार्म लेने के बाद कुरैशी और ताम्रध्वज के नाम का ऐलान
कांग्रेस की ओर से जहां अंतिम सूची जारी होने के पहले पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी और सांसद ताम्रध्वज साहू नामांकन फार्म लेने पहुंचे थे। कुरैशी जहां अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे और पार्टी द्वारा टिकट मिलने का दावा कर रहे थे। वहीं सांसद साहू ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर नामांकन फार्म खरीदे। इस समय तक पार्टी की ओर से उनके नामों की घोषणा नहीं की गई थी। नामांकन फार्म लेने के बाद ही पार्टी ने कुरैशी और ताम्रध्वज के नाम का ऐलान बतौर प्रत्याशी किया। इसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं दुर्ग ग्रामीण से प्रतिमा चंद्राकर की टिकट कटने की सूचना से उनके समर्थकों में निराशा व्याप्त हो गई।

बीजेपी प्रत्याशी नामांकन दाखिले के लिए अलग-अलग पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी की ओर से दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों को एकसाथ रैली निकालकर नामांकन के लिए जाने की बात कही गई थी। वहीं इसके पूर्व चुनावी सभा का भी आयोजन किया गया। सभा से पहले भिलाई और वैशाली नगर के प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय और विद्यारतन भसीन पार्टी जिला कार्यालय पुहंचे और रैली निकलने के पहले ही नामांकन दाखिल के लिए कलेक्टोरेट पहुंच गए।

छह विधान सभा क्षेत्र के केवल चार प्रत्याशी उपस्थित

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्ववाली सभा में छह विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी की जगह केवल चार प्रत्याशी उपस्थित रहे। इनमें दुर्ग शहर प्रत्याशी चंद्रिका चंद्राकर, दुर्ग ग्रामीण जागेश्वर साहू, पाटन मोतीलाल साहू और अहिवारा प्रत्याशी सांवला राम डहरे शामिल थे। 15 मिनट के भाषण में सरोज पाण्डेय ने भिलाई और वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र का जिक्र ही नहीं किया।

Published on:
01 Nov 2018 09:22 pm