भिलाई

CG Fraud: घर का किया शुद्धिकरण, फिर 5.50 लाख रूपए लेकर हो गया फरार, जांच में जुटी पुलिस

CG Fraud: पुलिस अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2024, 1:26 PM IST
CG Fraud

CG Fraud: भिलाई के रिहायशी कॉलोनी रिद्धि-सिद्धि फेस-1 निवासी एक शिक्षक से उसके आर्थिक स्थिति ठीक करने व घर का शुद्धिकरण करने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।

प्रार्थी शिक्षक की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी शिक्षक सियाराम साहू पिता दीला राम निवासी रिद्धि सिद्धि कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई हेै कि 2 फरवरी 2023 को गिरधारी साहू ऊर्फ राजा ऊर्फ सागर कुलकर्णी नामक व्यक्ति उसके निवास में आया था।

आर्थिक परेशानी एवं घर के अशुद्धिकरण को दूर करने के नाम पर पूजा पाठ किया। आरोपी गिरधारी द्वारा लगभग डेढ से दो घंटे पूजा करने के दौरान घर में रखे हुए रकम एवं सोना-चांदी के जेवरात को लाकर पूजा के स्थान पर शुद्धिकरण करवाने रखवाया गया। प्रार्थी द्वारा घर में रखे हुए 5.50 लाख रूपए पूजा स्थान पर लाकर रखा गया।

पैसे रखने के बाद आरोपी घर शुद्धिकरण का हवाला देकर प्रार्थी को शांति से एक कमरे में बैठने बोला। कुछ देर बाद आरोपी अगरबत्ती जलाकर उपर छत में गया और ऊपर से कूदकर साढ़े 5 लाख रुपए को लेकर फरार हो गया था। आरोपी का फोटो सहित समाचार ठग गैंग (CG Fraud) के बारे में दूसरे जिले में प्रकाशित हुआ। अखबार में छपे ठग गैंग के खबर से प्रार्थी ने आरोपी गिरधारी को पहचान लिया और मामले की शिकायत बसंतपुर पुलिस से की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

CG Fraud: ई-श्रम कार्ड की तरफ से इनाम का झांसा देकर 54 हजार ठगे

वहीं लालबाग थाना क्षेत्र के डीलापहरी निवासी एक ग्रामीण से उसके मोबाइल पर फोन कर ई-श्रम कार्ड की तरफ से 2 हजार रूपए का इनाम आने का झांसा देकर 54 हजार रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज (CG Fraud) कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी भूपेन्द्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया और उसके अकाउंट में ई-श्रम कार्ड की तरफ से 2 हजार रुपए इनाम आने का झांसा दिया गया। कुछ देर बाद उसके एकाउंट में आने का मैसेज आया लेकिन पैसा अकाउंट नहीं आया।

Updated on:
23 May 2024, 1:26 PM IST
Published on: