भिलाई

CG Heavy Rain Alert: 1 अगस्त से मानसून का सेकंड फेज शुरू, 2, 3, 4 तारीख तक दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, चेतावनी जारी

CG Heavy rain Alert: प्रदेश में फिर से सावन की झड़ी लगने वाली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है..

2 min read
Jul 31, 2024

CG Heavy Rain Alert: प्रदेश में मानसून के पहले चरण की बारिश होकर थम चुकी है। वहीं सावन की पहली बारिश में मानसून का कोटा पूरा हो गया है। बल्कि सामान्य से 4 फिसदी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून का सेकंड फेज ( Monsoon Second phase ) शुरू होने वाला है। जिले लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है।

CG Heavy Rain Alert: बता दें कि मानसून के पहले चरण में रायपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों में अच्छी बारिश की झड़ी लगी रही। इसके बाद मानसून ( CG Monsoon ) कमजोर पड़ गया, जिससे मंगलवार को दिन में धूप निकली और फिर बदली छा गई। हालांकि इससे उमस में हल्का इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार से बारिश के सेकंड फेज की शुरुआत हो सकती है, जिससे 4 अगस्त तक प्रबल वर्षा की संभावना बनेगी।

CG Heavy Rain Alert: बारिश का क्षेत्र दुर्ग

इन दिनों मानसून से बारिश ( CG Monsoon Update ) का प्रमुख क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ है, इसलिए दुर्ग जिले को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि जिले के एक-दो स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जरूर जताई गई है।

हवा की दिशा में हुआ बदलाव

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि ऊपरी हवा पर बन रहे साइक्लोन के असर से मानसून के सिस्टम में परिवर्तन आए हैं। हवा की दिशा में बदलाव हुआ है, जिससे बारिश के लिए अब दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले शामिल होंगे।

दुर्ग जिले में यहां हुई ज्यादा बारिश

जिले में 1 जून से 30 जुलाई तक 352.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा 589.7 मिमी पाटन तहसील में हुई है। न्यूनतम 237.7 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा दुर्ग में 317.4 मिमी, धमधा में 252.3 मिमी, भिलाई 3 में 315.4 मिमी और अहिवारा में 404.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

सरगुजा संभाग सूखा

जून की तुलना में जुलाई में झमाझम बारिश हुई। यही कारण है कि मंगलवार तक प्रदेश में सामान्य से 4 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि सरगुजा संभाग सूखा है। प्रदेश में 30 जून तक 30 फीसदी कम पानी गिरा था। मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई को प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। पूरे मानसून सीजन में प्रदेश में 1070 से 1100 मिमी के आसपास बारिश होती है। ये कोटा सीजन में पूरा होने की संभावना है। 1 व 2 अगस्त से प्रदेश में व्यापक वर्षा होगी। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होगी।

Updated on:
31 Jul 2024 01:17 pm
Published on:
31 Jul 2024 12:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर