भिलाई

होली से पहले दिवाली! दुर्ग जिले के 1.06 लाख किसानों के खातों में आए 407.89 करोड़ रुपए

CG Kisan: सीएम साय ने दुर्ग जिले के 1,06,830 किसानों को लगभग 407.89 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसमें दुर्ग, पाटन और धमधा ब्लॉक के किसानों को रुपए जारी हुए..

2 min read
Mar 01, 2026
PM Kisan Yojana (Patrika File Photo)

CG Kisan: कृषक उन्नति योजना के तहत शनिवार को प्रदेशभर के 24.28 लाख किसानों को आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10,324.84 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। इस क्रम में दुर्ग जिले के 1,06,830 किसानों को लगभग 407.89 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसमें दुर्ग ब्लॉक के 25,057 किसानों को 87.03 करोड़ रुपए, पाटन के 44,122 किसानों को 169.95 करोड़ रुपए तथा धमधा के 37,651 किसानों को 150.90 करोड़ रुपए शामिल हैं।

CG Kisan: भूमिहीन किसानों को भी सहायता

कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। मौसम और वर्षा की जानकारी मोबाइल सहित अन्य माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसान योजनाबद्ध ढंग से खेती कर सकें। उत्पादन वृद्धि और आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़ी है। किसान अन्नदाता हैं और उनके सशक्तिकरण से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है।

उत्कृष्ट किसानों का सम्मान

कार्यक्रम में योजना के तहत उत्कृष्ट कृषि गतिविधियों के लिए निपानी के मुकेश सिंह ठाकुर, रीवागहन(अ) के रमेश कुमार साहू एवं शंभूराम साहू, बटरेल के चम्पेश्वर साहू व भोकलु राम साहू, कौही के जीवनलाल सोनकर, तर्रा के कमलेश चंद्राकर, औरी के केवल चंद्राकर व संदीप चंद्राकर तथा पचपेड़ी के महेंद्र चंद्राकर को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

विवेकानंद सभागार में हुआ आयोजन

दुर्ग के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा यह दिन प्रदेश के किसानों के लिए ऐतिहासिक है। केंद्र और राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने लगातार पहल कर रही हैं। आधुनिक तकनीक और नई कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसान पारंपरिक खेती से आगे बढकऱ आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कार्यक्रम में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी व सिल्ली थॉमस, महापौर अल्का बाघमार, उप संचालक कृषि संदीप भोई तथा जिला सहकारी बैंक सीईओ सुनील वर्मा उपस्थित रहे।

Published on:
01 Mar 2026 02:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर