भिलाई

CG News: अनोखा शहर, अपना भाग्य बदलने 70 सिटी बसों का कर रहा इन्तजार

CG News: यह काम भी पखवाड़े भर में कराया जा सकता है। बाकी सिटी बसों के संचालन के लिए एजेंसी पहले से तैयार है।
2 min read
Jun 25, 2024
CG News

CG News: ट्विनसिटी की सड़कों पर क्या सिटी बसें दौड़ पाएंगी। यह सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि प्रशासन सिटी बसों के लिए परमिट दिलवाने में नाकाम रहा है। अब नई सरकार जनोपयोगी कार्यों को 100 दिन में पूरा करने का अपना इरादा जाहिर कर रही है तो लोगों की उम्मीद की किरण दिखाई पड़ रही है। शासन प्रशासन ने चाहा तो 100 दिन से पहले भी यह काम हो सकता है।

CG News: नौकरी करने जाते हैं हजारों लोग

भिलाई-दुर्गसे हजारों लोग दोपहिया वाहन से रायपुर नौकरी करने जाते हैं। इसमें बहुत से लोग कंपनी, शॉप और ठेकेदारी में काम करते हैं। अगर सिटी बस शुरू हो जाए, तो वे बसों से ड्यूटी जाना शुरू कर दें। सिटी बस वक्त पर निकली रही है और सफर सस्ता होता है। इस वजह से लोग उसे पसंद करते हैं।

एम्स हॉस्पिटल जाते हैं हजारों लोग

दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3, चरोदा, खुर्सीपार से हर दिन हजारों लोग एम्स रायपुर जाते हैं। एम्स जाने वाले 95 फीसदी लोग अपने निजी वाहन से ही जा रहे हैं। इसमें से 4 फीसदी लोग निजी बसों का उपयोग करते हैं। रायपुर के लिए सिटी बस शुरू कर दी जाए, तो 50 फीसदी लोग निजी वाहनों की जगह सिटी बस को तरजीह देंगे।

छात्र-छात्राएं को मिलेगा लाभ

छात्र-छात्राओं को सिटी बस में सफर मुफ्त देने की बात कही गई है। सिटी बस शुरू कर दी जाए, तो उच्च शिक्षा हासिल करने, रायपुर जाने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। वे इन बसों से ही सफर करेंगे। वर्तमान में वे माह का पास बनाकर ट्रेन से सफर करते हैं। इससे उनके 2-2 घंटे ट्रेन के इंतजार में खराब होते हैं।

CG News: 100 दिन में प्रक्रिया पूरी होने से सड़क से निजी वाहनों का दबाव भी होगा कम

यह काम भी आसानी से हो सकता है

  1. सिटी बस जिस एजेंसी को चलाने के लिए दी गई है। शासन की ओर से उसे 70 बस तैयार कर आरटीओ के समक्ष लाने कहा जाए। 14 बस पहले से तैयार है। शेष बसों को भी एजेंसी तैयार कर देगी।

2. 70 सिटी बसों का रूट पहले से तय है। तय रूटों के लिए परमिट दिया जाए, तो दो माह के भीतर सिटी बस सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इसका लाभ शहर के 22 लाख लोगों को मिलेगा।

एजेंसी के सामने यह दिक्कत

सिटी बस को कोरोना काल के दौरान बंद किया गया। तब से खड़े-खड़े बसे कंडम हो रही हैं। निगम परिसर में करीब 51 सिटी बस जर्जर हाल में खड़ी हुई है। वहीं करीब 20 बस बनकर तैयार हैं।

ये दो काम करना होगा

सिटी बसों के लिए मुख्य रूप से दो ही काम करना है। पहला काम परमिट दिलवाने का। सरकार के लिए यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। दूसरा काम लंबे समय से डिपो में खड़ी बसों की मरम्मत का। यह काम भी पखवाड़े भर में कराया जा सकता है। बाकी सिटी बसों के संचालन के लिए एजेंसी पहले से तैयार है।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी राहत - अहिवारा, बेरला, धमधा, बेमेतरा, उतई,पाटन, अंडा जाने के लिए सिटी बस शुरू होने पर लोगों को बहुत राहत मिलेगी।

Updated on:
25 Jun 2024 01:35 pm
Published on:
25 Jun 2024 01:35 pm