भिलाई

हाथ में लाखों की गड्डी आते ही गायब हो गया 15 साल का लड़का, अब इस हालत में मिला, देखकर परिवालों के उड़ गए होश

CG NEWS: अपनी स्कूटी को पावर हाउस बस स्टैंड में उसे छोड़ा पर नवागढ़ नहीं पहुंचा। सीएसपी प्रभात कुमार झा को इसकी जानकारी दी। फानेश्वर की तलाश शुरू की। स्टेशन पर उसका फुटेज मिला। गीतांजली से ट्रेन में सवार होकर मुंबई निकला।

less than 1 minute read
Dec 07, 2022
file photo

CG NEWS: भिलाई कैंप एरिया में किराए के मकान में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने मुबई से बरामद कर लौट आई है। नाबालिग 3 लाख 50 हजार रुपए लेकर नवागढ़ जाने घर से निकला, लेकिन पावर हाउस स्टेशन से मुंबई भाग गया। सीएसपी प्रभात कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस और आरपीएफ से संपर्क कर अलर्ट किया। फनेश्वर साहू जैसे ही पहुंचा उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

छावनी टीआई नवी मोनिका पांडेय ने बताया कि 30 नवम्बर सुबह 11 जवाहर नगर निवासी नैना साहू (19 वर्षीय) ने शिकायत की। 3 लाख 50 हजार रुपए छोटे भाई फ नेश्वर साहू को दिया। उसे माता पिता के पास नवागढ़ भेजी थी। लेकिन अपनी स्कूटी को पावर हाउस बस स्टैंड में उसे छोड़ा पर नवागढ़ नहीं पहुंचा। सीएसपी प्रभात कुमार झा को इसकी जानकारी दी। फानेश्वर की तलाश शुरू की। स्टेशन पर उसका फुटेज मिला। गीतांजली से ट्रेन में सवार होकर मुंबई निकला। तत्काल आरपीएफ की मदद से पुलिस ने फानेश्वर को बरामद कर लिया है। उसके पास से 2 लाख 70 हजार 500 रुपए व तीन मोबाइल मिले। पुलिस की पूछताछ में फनेश्वर साहू ने बताया कि पढा़ई में उसका मन नहीं लग रहा था।

पढ़ाई में नहीं लग रहा था मन, काम की तलाश में गया मुबई
पापा उसे पढ़ाई करने के लिए भिलाई भेजे थे। इसलिए जब बहन ने उसे 3 लाख 50 हजार रुपए दिया तो उसे लेकर मुबई निकल गया। वहां पर कोई काम शुरु कर दूंगा। उसने उस पैसे से ब्रांडेड जींस, टीशर्ट और जूता खरीद लिया था।

Published on:
07 Dec 2022 02:04 pm
Also Read
View All